Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

बाढ़ ने असम में मचाई त्राही त्राही, 21 जिलों के हालात गंभीर, 5 लाख लोग प्रभावित


  • गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और राज्य में करीब पांच लाख लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, बाढ़ से कुल 4,92,818 लोग प्रभावित हुए हैं। इस बार राज्य में बाढ़ की पहली लहर से असम के 21 जिले प्रभावित हुए हैं। खबर मिली है कि बाढ़ से अब तक 39606.03 हेक्टेयर फसल भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है। नलबाड़ी जिला 1.1 लाख से अधिक लोगों के साथ सबसे अधिक प्रभावित जिला है, इसके बाद गोलाघाट में 91 हजार से अधिक लोग और दारंग में 84 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं।

वर्तमान में असम के 21 जिलों के 1230 गांव बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। इस बीच, असम के 12 जिलों में सरकार द्वारा 105 राहत शिविर और वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। सरकार द्वारा स्थापित 105 राहत शिविरों में 935 बच्चों सहित 4000 से अधिक लोगों ने शरण ली है। ASDMA ने कहा कि बाढ़ के कारण .5.4 लाख से अधिक पशु और मुर्गी भी प्रभावित हुए हैं।