Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार राष्ट्रीय

बिहार के दो और दिग्गजों के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग… जीतन राम मांझी ने कर दी PM Modi से डिमांड


पटना। : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर जहां अलग-अलग पार्टियों से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने अलग ही डिमांड कर दी है। जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों को भारत रत्न देने की मांग कर दी है।

जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों के लिए की भारत रत्न की मांग

जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि पीएम मोदी जो गारंटी देते हैं वह उसे निभाते हैं। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न  देने की घोषणा कर केवल उनका सम्मान नहीं बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है।

अब हम चाहते हैं कि बिहार के माउंटेन मैन कहे जाने वाले दशरथ मांझी को भी भारत रत्न का सम्मान मिले। दशरथ मांझी ने समाज दबे कुचले लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। इसके अलावा उन्होंने बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के लिए भी भारत रत्न का सम्मान देने की मांग कर दी।

जीतन राम मांझी ने पीएम मोदी की जमकर कर दी तारीफ

जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करके केवल उनका सम्मान नहीं बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बात के लिए जाने जाते हैं। कहा जा रहा था की मोदी है तो मुमकिन है आज ये बात साबित हो गई।