पटना

बिहार के 18 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित


(आज समाचार सेवा)

पटना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वाले बिहार पुलिस के 18 पुलिस कर्मी शामिल हैं। इसमें वीरता पदक से सम्मानित होने वाले 5 पुलिस कर्मी, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 2 पुलिस कर्मी व सराहनीय सेवा पदक के लिए 11 पुलिस हैं। पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल ने  पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले सभी पुलिस अधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस कर्मी को बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर केंद्र सरकार ने पुलिस पदक की घोषणा कर दी है। इस बार विभिन्न वर्गों में बिहार के 18 पुलिसकर्मियों का पुलिस पदक के लिए चयन किया गया है। इन 18 पुलिसकर्मियों में से 5 को उनकी वीरता के लिया सम्मानित किया जाएगा वहीं विशिष्ट सेवा के लिए 2 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक पुरस्कार दिए जाएंगे और बाकी 11 पुलिसकर्मियों को मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

इन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा वीरता पदक

* वीरेंद्र कुमार मेघावी, पुलिस निरीक्षक विशेष कार्यबल, पटना, * प्रदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक विशेष कार्य बल, पटना, * धनराज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विशेष कार्यबल, पटना, * उत्तम कुमार, सिपाही विशेष कार्यबल, पटना

धर्मेंद्र कुमार, सिपाही विशेष कार्यबल, पटना, * इन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा विशिष्ट सेवा पदक, * राजेश त्रिपाठी, आईपीएस, पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार, बिहार पुलिस मुख्यालय पटना, * मोहम्मद अब्दुल मन्नान अवर निरीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना, * इन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा सराहनीय कार्य पदक, * राकेश राठी, आईपीएस, पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र गया, वर्तमान पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, * राजीव रंजन, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, अरवल, * विजय प्रसाद, पुलिस अधीक्षक, सहायक आयुक्त नागरिक सुरक्षा, * सुशांत कुमार सरोज. आईपीएस. पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर वर्तमान पुलिस अधीक्षक नवगछिया, * अमरकांत चौबे, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय मधेपुरा, * अभय नारायण सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सह प्रभारी, * अलय वत्स, पुलिस निरीक्षक, विशेष कार्य बल, * ओमप्रकाश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग, * गिरींद्र मोहन मिश्रा, हवलदार, अपराध अनुसंधान विभाग, * अनिल लिंबू, हवलदार, बिहार सैन्य पुलिस, * कामिनी देवी, सिपाही जमुई, जिला बल।