Latest News पटना बिहार राष्ट्रीय

बिहार : गंगा में दो नाव आपस में टकराने के बाद डूबीं, 8 लोग थे सवार


पटना। बिहार में सोमवार देर रात बड़ा नाव हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पटना के दानापुर अंतर्गत मनेर में गौरैया स्थान के पास गंगा में दो नाव आपस में टकरा गईं। इस घटना में दोनों नाव नदी में डूब गईं। इस नाव पर आठ लोग सवार थे। इनमें से सात बाहर निकाल गए थे। एनडीआरएफ की टीम एक लापता को खोज रही है।

जानकारी के अनुसार, राजधानी सहित आसपास के इलाके में सोमवार देर रात आंधी में मनेर के निकट गंगा में दो नाव लापता हो गईं। नाव पर सवार आठ लोगों में सात निकल गए। एक व्यक्ति की तलाश एनडीआरएफ की टीम कर रही है। इस संबंध में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

बारिश-ओलवृष्टि से फसलों को भी हुआ नुकसान

इधर, एक तरफ जहां सोमवार रात हुई बारिश और ओलावृष्टि के दौरान यह हादसा हुआ वहीं, दूसरी ओर जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

धान, सब्जी और फल को भाड़ी नुकसान पहुंचने की संभावना है। पटना जिले में वित्तिय वर्ष 2022-23 में 1,30,188 हेक्टेयर में धान की रोपणी का लक्ष्य रखा गया था।

अगस्त महीने तक 1, 26, 414 हेक्टेयर में धान की रोपनी की गई थी। कृषि विज्ञानी डा. शंभु प्रसाद ने बताया कि धान वाले जिस क्षेत्र में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई है, उस क्षेत्र के धान के फसलों को नुकसान होने की संभावना है।

साथ ही साथ धान की जो पराग प्रक्रिया है, वो भी इससे प्रभावित होगी। जो धान पक गए है और वो नमी वाले खेत में गिरे होंगे तो खेत में नमी से वैसे धान को भी नुकसान पहुंचेगा।

लंबे प्रभेद वाले धान के गिरने से इसके उत्पादन पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। रबी फसल की बुआई में भी देरी होगी। सब्जी और लत्तेदार फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

दानापुर में धान को भारी नुकसान हुआ है। नौबतपुर के निसरपुरा में रोड पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है। मनेर में एनएच पर भी पेड़ गिरने से सड़क जाम होने की सूचना है। दानापुर के चांदमारी में बिजली तार पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधिक हो गई है।