उत्तर प्रदेश पटना

बिहार में एनडीए के सभी दल अच्छे से काम कर रहे हैं: डॉ. संजय जायसवाल


  • पार्टी कार्यकर्ता जो पंचायत चुनाव में जाते हैं उनकी मदद की जायेगी: बी.एल. संतोष
  • एनडीए की सरकार बिहार में पांच साल करेगी पूरा: भूपेंद्र
  • बिहार में एकजुट होकर काम कर रहा है एनडीए का घटक दल: नित्यानंद राय

                                  -: डॉ॰ कौशलेन्द्र:-

राजगीर। पार्टी को और सशक्त बनाना है। हमें बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करना है। इसके लिए आप जिले के लोगों को मंडल और बूथ तक जाना होगा। इससे हमारी ताकत बढ़ेगी। हम मजबूत होंगे। लोगों तक हमारी बात पहुंच सकेगी और इसका फायदा आने वाले चुनाव में हमें मिलेगा। हम और बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। यह कहना था भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष का। वे आज राजगीर में भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षक प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

श्री संतोष ने कहा कि बिहार के कार्यकर्ता ऊर्जावान है। आपलोग यहां से और ऊर्जान्वित होकर जाये और गांव एवं बूथ स्तर तक अपनी पहुंच बढ़ाये। संगठन को मजबूत बनाये। लोगों को केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में बताये। इससे भाजपा की शाख बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अगर पंचायत चुनाव में जाते है तो उनकी मदद की जाय। उन्होंने कहा कि जिला के पदाधिकारी मंडल स्तर पर जाकर मंडल के कार्यकर्ताओं से बात करें, उनकी समस्याओं का हल करें और मंडल के लोग बूथ स्तर तक जाये।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार में मजबूती के साथ चल रही है। बिहार में एनडीए एकजुट है और पूरी तरह मजबूत है और यह अपना पांच साल पूरा करेगी। लोग कोई भ्रम ना रखे। कहीं भी किसी का दाल गलने वाला नहीं है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षण देती रही है। मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। बिहार में एनडीए के सभी घटक दल साथ-साथ अच्छे तरीके से काम कर रहे हैं। कहीं कुछ भी नहीं है।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में एनडीए एकजुट है। सभी घटक दल साथ मिलकर काम कर रहा है। देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। उनके कार्यकाल में देश के लोग आत्मनिर्भर हुए है। लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठा है। भाजपा के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से पार्टी में और निखार आयेगी। हमारी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ऊर्जावान होंगे और मजबूती से काम करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, संगठन प्रभारी हरिश द्विवेदी, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ- प्रेम कुमार, विधायक डॉ. सुनील कुमार, पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन, जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र रंजन, नगर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार आदि लोग मौजूद थे।

  • बिहार की यह सरकार पांच साल तक चलेगी: रेणु देवी
  • बिहार सरकार अपने एनडीए के एजेंडे पर कर रही है काम, पूरा करेगी पांच साल: तारकेश्वर

भाजपा के राजगीर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं के लिए प्राथमिक पाठशाला जैसी होती है। यहां आकर काफी कुछ सीखने को मिलता है। हमारी एनडीए की सरकार बिहार में काफी अच्छी चल रही है। हमएकमुश्त और एकजुट है। यह सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। सबकुछ ठीक-ठाक है। कोई परेशानी नहीं है। विपक्ष चाहे जो भी कह ले उसका दाल गलने वाला नहीं है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि बिहार में हमारी स्थिति पहले बहुत कम थी। सांसद और विधायक में हमारा प्रतिनिधित्व काफी कम था, लेकिन जनता का सहयोग और समर्थन मिला। कार्यकर्ताओं ने मजबूती से काम किया और अब हमारी स्थिति यह है कि देश के कई राज्यों में हमारी सरकार है। पश्चिम बंगाल के भी कार्यकर्ता उत्साहित है। वहां भी हमारी सरकार बनेगी।

पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की तानाशाही से तंग आ चुकी है। बंगाल जाग चुका है। वहां राष्ट्रवादी शक्ति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सांगठनिक पार्टी है। कार्यकर्ताओं के जरिये हीं हम जनता तक पहुंचते है और अपनी विचारों को जनता तक पहुंचाते है। यह प्रशिक्षण वर्ग इसमें मजबूती का काम करेगा। हमारा संगठन और मजबूत होगा। बिहार पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार एजेंडा पर काम कर रही है और पांच साल का जनादेश पूरा करेगा।