Latest News बंगाल

बीजेपी कार्यकर्ता ने TMC कार्यकर्ताओं पर लगाया पत्नी की पिटाई करने का आरोप,


पश्चिम बंगाल में चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर हिंसक झड़प और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। अब एक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर अपनी पत्नी की पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा के एक कार्यकर्ता ने बीजेपी कार्यकर्ता ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया पत्नी की पिटाई करने और वाहन में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता के द्वारा इस मामले के संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज कराई। बीजेपी कार्यकर्ता की पीड़ित पत्नी ने कहा कि वे टीएमसी के कार्यकर्ता थे। मेरे पति के बारे में पूछ रहे थे। मुझे बाल पकड़कर घसीटा और पिटाई की।

टीएमसी ने सभी आरोपों को किया खारिज

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, टीएमसी कार्यकर्ता चित्तरंजन मंडल भाजपा कार्यकर्ता के आरोपों का खारिज किया है। चित्तरंजन मंडल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। उनके (भाजपा कार्यकर्ता) ड्राइवर ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। वह इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना से टीएमसी का कोई लेना-देना नहीं है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में आगमी विधासभा चुनाव के लिए राजनितिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा झड़प की खबरें आती रही हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई थी। टीएमसी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया था।