Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

बीजेपी ने AAP की लहर के दावे को बताया हास्यास्पद,


नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम का चुनाव टालने के मुद्दे पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान शुरू हो गया है। पंजाब की जीत के बाद देश में आप की लहर के दावे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने आप की लहर के दावे को हास्यस्पद करार दिया है। उन्होंने दिल्ली नगर निगम का 13 हजार करोड़ रुपये का बकाया तत्काल रिलीज करने की मांग की है।

AAP को नोटा से भी कम वोट मिले: ईरानी

आम आदमी पार्टी की लहर के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दावे पर प्रतिक्रिया जताते हुए स्मृति ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में चार राज्यों के नतीजे इसके गवाह हैं। उत्तर प्रदेश में इस पार्टी को नोटा से भी कम वोट मिला है। उत्तराखंड में कुल 70 सीटों में से 55 पर इसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। गोवा में भी इसे महज छह प्रतिशत वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि बनारस में बुरी तरह से हार का सामना करने वाले नेता के मुंह से ये शब्द शोभा नहीं देते हैं।