News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

बेंगलुरु में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- सफल होने का पहला मंत्र है टीम स्पिरिट


मुंबई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेंगलुरु में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का होना इस खूबसूरत शहर की उर्जा को और बढ़ाएगा। मैं कर्नाटक सरकार को इन खेलों के आयोजन के लिए बधाई देता हूं। ग्लोबल पेंडेमिक की तमाम चुनौतियों के बीच ये खेल भारत के युवाओं के दृढ़ संकल्प और जज़्बे का उदाहरण है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई। बेंगलुरु शहर देश के युवा जोश की पहचान है और प्रोफेशनल्स की शान है।

उन्‍होंने कहा कि डिजिटल इंडिया वाले बेंगलुरु में खेलो इंडिया का आह्वान अहम है। स्टार्ट-अप्स की दुनिया में स्पोर्ट्स का ये संगम, अद्भुत है। खेल और जीवन में जज्बे, जोश और जुनून का महत्व है। इसमें जो चुनौतियों को गले लगाता है, वो विजेता होता है। दोनों में हार भी जीत होती है, हार भी सीख होती है। सफल होने का पहला मंत्र होता है- टीम स्पिरिट!, स्पोर्ट्स से हमें यही टीम स्पिरिट सीखने को मिलती है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी आप इसे साक्षात अनुभव करेंगे। यही टीम स्पिरिट आपको जिंदगी को देखने का एक नया नज़रिया भी देती है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को बेंगलुरु में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 से पहले विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने 13 विषयों के लिए जैन यूनिवर्सिटी ग्लोबल कैंपस स्थल का औचक दौरा किया, जिसमें नए खेल मल्लखंभा और योगासन शामिल हैं। वह विभिन्न खेल क्षेत्रों में गए और प्रतिभागियों के लिए कियुग (KIUG) में एक यादगार कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का संज्ञान लिया।