Uncategorized

बेटी वामिका को बाहों में लिए विराट-अनुष्का ने शेयर की साल 2022 की आखिरी पोस्ट


  1. नई दिल्ली, पूरी दुनिया नए साल की तैयारियों में जुटी हुई है। आज यानी न्यू ईयर ईव (New Year Eve) के दिन सभी लोग नए साल का स्वागत करने के लिए अपने-अपने प्लान तैयार करके बैठे हैं, तो वहीं क्रिकेटर्स भी साल 2022 के आखिरी दिन को खास तरीके से मनाते हुए नजर आ रहे है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ इस साल के आखिरी दिन सनराइज का लुत्फ लेते हुए दिख रहे है।

    Virat Kohli ने परिवार के साथ इस तरह मनाया साल 2022 का आखिरी दिन

    jagran

    दरअसल, भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अपनी फैमली के साथ दुबई में टाइम स्पैंड कर रहे है। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के पॉवरफुल कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साल 2022 के आखिरी दिन सनराइज का लुत्फ उठा रहे है। फोटो में विराट और अनुष्का के साथ बेटी वामिका भी है। इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है।

    विराट कोहली ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया , ‘2022 के आखिरी सूर्योदय तक।’ इसमें उन्हें सुबह की वाइब का आनंद लेते हुए कैमरे की ओर पीठ करते हुए देखा गया है। इस खूबसूरत पल में विराट ने अपनी प्यारी-सी बेटी वामिका को अपनी गोद में पकड़ा और उनके बगल में अनुष्का खड़ी हुई नजर आ रही है।

    Virat Kohli के लिए ऐसा रहा साल 2022

    बता दें साल 2022 विराट कोहली (Virat Kohli)को अपनी फॉर्म के लिए कई आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन एशिया कप के बाद उन्होंने अपनी पुरान फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार शतक जड़ा। साल के आखिरी में बांग्लादेश दौरे पर कोहली ने तीसरे वनडे में एक शतक जड़ा था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट में वो रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। ऐसे में साल 2022 के अंत के साथ फैंस को अब नए साल 2023 में कोहली से शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें है।