Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

ब्वॉयफ्रेंड के साथ महाराष्ट्र के राजभवन पहुंचीं अंकिता लोखंडे,


नई दिल्ली, । इन दिनों बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के कई सितारों की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। इनमें से कुछ सितारे शादी के बंधन में बंध चुके हैं तो कुछ तैयारियों में जुटे हुए हैं। इनमें से एक बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी हैं। इनकी शादी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं हैं। अंकिता लोखंडे जल्द ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने वाली हैं।

इन दिनों अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी शादी की जोर-शोर से तैयारियां कर रहे हैं। वहीं उनकी शादी में कौन-कौन से फिल्मी सितारे और हस्तियां शामिल होने वाली हैं, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी अपनी शादी का इनविटेशन दिया है। इस बात की जानकारी खुद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं। यह तस्वीरें राज्यपाल को अपनी शादी के इनविटेशन देने के मौके की है।