News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

भगवंंत मान ने राज्‍यपाल से पंजाब में सरकार बनाने का दावा किया पेश, 16 को लेंगे शपथ,


चंडीगढ़, । Bhagwant Mann New CM: आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। उन्‍होंने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सभी विधायकों का समर्थन सौंपा और राज्‍य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर लिया है। राज्‍यपाल ने उनको अगली सरकार बनाने का न्‍यौता दिया।

अब भगवंत मान के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए 16 मार्च को 12.30 बजे खटकड़ कलां में समारोह होगा। भगवंंत मान ने कहा कि इस समारोह में  पंजाब के सभी लोगों को निमंत्रण है। इस मौके पर हर पंजाबी ने शपथ लेनी है। सब कुछ पंजाब की तरक्की के लिए होगा और वह पंजाबी में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आम के राष्‍ट्रीय कन्‍वीनर अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

भगवंत मान सुबह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे और आम आदमी पार्टी के विधायकों की लिस्‍ट के साथ उनके समक्ष पंजाब में अगली सरकार बनाने का दावा पत्र पेश किया। आम आदमी पार्टी के प्रधान और पंजाब के अगले सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम कैबिनेट अच्छी बनाएंगे और ऐतिहासिक फैसले होंगे।

उन्‍होंने कहा कि यह जनता की सरकार होगी और जनता के बीच से ही चलेगी।आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब के लोगों की सरकार होगी और राज्‍य को नई दिशा में ले जाने के लिए हम जी-जान लगा देंगे। उन्‍होंने कहा कि पंजाब के लोगों से वायदों को हम निभाएंगे और जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्‍य होगा।

राज्‍यपाल से मुलाकात के बार राजभवन के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में पूरे पंंजाब से लोग पहुंंचेंगे। वे शहीद भगत सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि अम अच्‍छी कैबिनेट गठित करने के साथ ऐतिहासिक फैसले करेंगे, जो पहले कभी नहीं हुए हैं।  इसलिए आपलोग थोड़ा इंतजार कीजिये।

भगंवत मान ने कहा, मैंने राज्‍यपाल काे विधायकाें की सूची देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्‍यपाल ने इसे स्‍वीकर कर पूछा कि वह (भगवंत मान) कहां शपथ ग्रहण करना चाहेंगे। मैंने उनको बताया कि शहीदे आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथ लेंगे। खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को दिन में 12.30 बजे होगा।

भगवंत मान के साथ कोई मंत्री शपथ लेगा या नहीं यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि उनके साथ कुछ मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी हो सकता है। मंत्रियों के नामों के नामों को लेकर चर्चाओं व कयासबाजी का दौर तेज है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए 92 सीटें हासिल की है। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 18 सीटें मिली हैं।