Latest News धर्म/आध्यात्म

भगवान बुद्ध के जन्मदिन पर इस संदेशों के साथ दोस्तों व परिजनों को दें बधाई


  1. आज 26 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। ये दिन ना सिर्फ बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बल्कि हिंदू धर्म के लिए भी बेहद खास है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और बाद में इसी दिन उन्हें बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान यानी बुद्धत्व की प्राप्ति हुई थी। इस दिन दान, तप और स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूरी दुनिया में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की जाती है और लोग एक-दूसरे को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हैं। इस साल कोरोना महामारी की वजह से बाह जाकर पूजा-अर्चना करना मुश्किल है, इसलिए लोग अपने घरों में ही भगवान बुद्ध का स्मरण कर और उनकी पूजा करेंगे।

लेकिन घर बैठे भी आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। वैसे भी भगवान बुद्ध के उपदेश धर्म से नहीं, बल्कि आम लोगों के आचरण से संबंधित हैं। उनके संदेशों में सम्यक आचार-विचार, परोपकार और शांति की भावना निहित है। इसलिए आप सोशल मीडिया पर अपने करीबियों को बुद्ध के संदेशों से भरा मैसेज भेजेंगे, तो उनके जीवन में भी शांति आएगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आज आप किस तरह के मैसेज भेज सकते हैं ।

1.सुख, शांति, श्रद्धा और अहिंसा के दूत को आज सच्चे हृदय से प्रणाम।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

2. बुद्धम् शरणम् गच्छामि,

धम्मं शरणम् गच्छामि,

संघम् शरणम् गच्छामि।

बुद्ध पूर्णिमा 2021 की शुभकामनाएं।

3.दिल में नेक ख्याल हों, और होंठो पर सच्चे बोल,

बुद्ध जयंती के मौके पर, आपको शांति मिले अनमोल।

बुद्ध पूर्णिमा 2021 की शुभकामनाएं।

4. ध्यान में है वास्तविक सुख, ज्ञान में है असीम शांति,

सदा रहे प्रभु का ध्यान, यही कहती है बुद्ध की पाती।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

5. बुद्ध के ध्यान में मगन है, सबके दिल में शांति का वास है,

तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा, सबके लिए इतनी ख़ास है।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

6.सुख और दुख जीवन के रंग हैं,

सब सही है, अगर श्रद्धा संग है।

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।