◆कोनिया क्षेत्र के छेछुआ, भुर्रा आदि गांवों में हो रही जमकर कटान, जलमग्न होकर बर्बाद हो गईं तटवर्ती इलाकें की फसलें
◆सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियों पर चढ़ने लगा पानी, उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ से घिरा
कोइरौना (भदोही)। मंदाकिनी दिनों दिन रौद्र और विकराल रूप धारण करती जा रही हैं। शनिवार सुबह 6 बजे से गंगा के जलस्तर वृद्धि के गति में कमी आई। दिनभर 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। जबकि शुक्रवार को 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। केंद्रीय जल बोर्ड के आंकड़े पर गौर करें तो जिले के सीतामढ़ी में गंगा का पानी शनिवार शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 253 फीट यानी 77.400 मीटर के आंकड़े को पार कर गया था। गंगा का पानी अब गांवों की ओर घुसने को बेताब नजर आ रहा है। सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि घाट की पक्की सीढ़ियां डूबती जा रही हैं। तो सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम तीन तरफ गंगा के पानी से बुरी तरह घिर गया है।जलस्तर बढ़ने से गंगा के पानी से डूबती सीतामढ़ी घाट की पक्की सीढ़ियां
जल बढ़ाव के चलते कोनिया इलाके के छेछुआ व भुर्रा गांव में जमीन तेजी से कटने लगी है। तटवर्ती इलाके में बोई गई सैकड़ों एकड़ फसलें जलमग्न होकर बर्बाद हो रही हैं। उफान मारती लहरों को देख तटीय इलाके के वाशिंदों में हलचल मच गई है।गंगा के पानी से घिरा सीतामढ़ी स्थित उड़िया बाबा आश्रम
जानकार फिलहाल अभी खतरे का अंदेशा नही जता रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गंगा की बाढ़ निचले इलाकों में कहर बरपाने लगी है। इटहरा गांव की कई बस्तियों सहित बारीपुर की मल्लाह बस्ती में गंगा का पानी घुसने के कगार पर है। यदि जलस्तर वृध्दि जारी रही तो अब तराई इलाके के कई गांवों को गंगा अपनी चपेट में ले लेगी। हालांकि अभी गंगा लोगों के घरों की ड्योढ़ी से दूर हैं।
Post Views: 1,063 कोइरौना (भदोही)। बीते 07 फरवरी को कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट उपरवार गांव में कच्ची दीवार गिराने के दौरान उसकी जद में आये दो सगे भाइयों की मौत के मामले में पुलिस ने धारा 279 व 304 ए भादवि. के तहत मुकदमा दर्ज किया था। वहीं वांछित नामजद आरोपी हृदय नारायण चौबे […]
Post Views: 1,028 आज संवाद. कोइरौना (भदोही)। जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र में जनसेवा केंद्र संचालक से बेहद व्यस्ततम जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर असलहे के दम पर दिनदहाड़े 03 लाख 70 हजार (03.70 लाख) रूपये की लूट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार अपरान्ह बाद (करीब 4.30 बजे) की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोइरौना […]
Post Views: 2,863 प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना करेंगे। नगर पंचायत सदस्यों के नतीजे सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। 1 : 59 : 35 PM मैनपुरी की […]