Latest News उत्तराखण्ड राष्ट्रीय

भाजपा संगठन का भरोसा, पूर्व सीएम की बेटी के साथ होगा न्याय


देहरादून। Uttarakhand Election 2022 भाजपा संगठन ने प्रदेश महिला मोर्चा को विश्वास दिलाया है कि मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूड़ी के साथ पार्टी न्याय करेगी। विधायक खंडूड़ी का टिकट काटे जाने से नाराज मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इस विषय पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय से मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 59 प्रत्याशियों की जो सूची जारी की है, उसमें ऋतु खंडूड़ी का नाम नहीं है। यमकेश्वर सीट पर पार्टी ने रेणु बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस निर्णय से महिला मोर्चा में नाराजगी का भाव है। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन ठाकुर के अनुसार शनिवार को प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की प्रांतीय पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय के समक्ष अपनी बात प्रमुखता से रखी।

मोर्चा पदाधिकारियों का कहना था कि खंडूड़ी का टिकट काटे जाने से मोर्चा बेहद आहत है। उन्होंने यह भी कहा कि एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुई महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को तो पार्टी ने टिकट दे दिया, लेकिन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का टिकट काट दिया गया। यह अन्याय क्यों। मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर के अनुसार प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि ऋतु खंडूड़ी का टिकट कटने का कष्ट उन्हें भी है