Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

भारत-पाक  बार्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, अंतर्राष्ट्रीय मूल्य की हेरोइन बरामद


फिरोजपुर (कुमार): भारत-पाक बार्डर पर बी.एस.एफ. की 181 बटालियन ने 6 किलो 60 ग्राम वजन की हेरोइन के 10 पैकेट बरामद किए। जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 करोड़ 30 लाख रुपए है। संपर्क करने पर बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर जनसंपर्क अधिकारी-सह-डी.आई.जी. ने बताया कि यह हेरोइन  पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई है, जिसकी सप्लाई की जानी थी।  बी.एस.एफ. की विजिलेंस ने खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि हेरोइन के ये पैकेट बी.ओ.पी. झंगर इलाके (अबोहर सेक्टर) में पकड़े गए हैं