News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गाजीपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF के जवानों ने मनाई दिवाली, पाकिस्तानी रेंजर्स को दी मिठाईयां


नई दिल्ली, देश में आज दीपावली का पर्व (Diwali 2022) मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करगिल पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। साथ ही उन्होंने जवानों को मिठाई भी खिलाई। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। वहीं, राजधानी दिल्ली में वायु प्रदुषण में बढ़ोतरी के कारण धुंध दिखाई दे रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 276 खराब श्रेणी में है। चक्रवात सितरंग को देखते हुए आईएमडी ने 24 और 25 अक्टूबर के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। आइएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में अपतटीय गतिविधियों को निलंबन किया गया है।

  • 01:28 PM, 24 Oct 2022

    भाजपा एमएलसी चिदानंद गौड़ा का बयान

    भाजपा एमएलसी चिदानंद गौड़ा ने कहा कि हमारे समुदाय को भी केंद्र में ओबीसी सूची में शामिल किया जाना चाहिए, अगर एचडी कुमारस्वामी अगले मुख्यमंत्री हैं, तो मैं खुश होने वाला पहला व्यक्ति हूं।

  • 01:20 PM, 24 Oct 2022

    जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिला संदिग्ध बैग

    जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिला संदिग्ध बैग

    जम्मू-कश्मीर पुलिस को श्रीनगर के परिमपोरा के बागों में एक छोटा गैस सिलेंडर और यूरिया से भरा एक संदिग्ध बैग मिला है।

  • 01:17 PM, 24 Oct 2022

    सीएम माणिक साहा ने बांटे गरीबों को कपड़े

    सीएम माणिक साहा ने बांटे गरीबों को कपड़े

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अगरतला में काली पूजा में हिस्सा लिया और जय मां काली संतान संघ में गरीबों को कपड़े बांटे।

  • 01:12 PM, 24 Oct 2022

    पीएम मोदी ने दी जवानों को श्रद्धांजलि

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

  • 01:08 PM, 24 Oct 2022

    सीएम योगी ने किया श्रीराम गौशाला समिति कारसेवकपुरम का दौरा

    सीएम योगी ने किया श्रीराम गौशाला समिति कारसेवकपुरम का दौरा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम गौशाला समिति कारसेवकपुरम का दौरा किया।

  • 01:05 PM, 24 Oct 2022

    पीएम मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली

    दिवाली पर कारगिल में पीएम नरेंद्र मोदी ने सेना के जवानों के बीच मिठाई बांटी और उनसे बातचीत की।

  • 12:56 PM, 24 Oct 2022

    सीएम पुष्कर धामी ने बच्चों संग मनाई दिवाली

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अनाथ और बेसहारा बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ दिवाली क पर्व मनाया।

  • 12:50 PM, 24 Oct 2022

    इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने खारिज की इमरान की याचिका

    पाकिस्तान के इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने पूर्व पीएम इमरान खान की याचिका को खारिज कर दिया है। जिसमें पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) के तोशाखाना मामले में उनकी अयोग्यता के फैसले को तुरंत निलंबित कर दिया गया था। पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज ने इसकी जानकारी दी है।

  • 12:47 PM, 24 Oct 2022

    सीताराम येचुरी ने उठाए केरल के राज्यपाल पर सवाल

    CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने केरल के राज्यपाल के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके पीछे उनका उद्देश्य स्पष्ट है कि केरल की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा करना है और सभी जगहों पर RSS के कार्यकर्ताओं को नियुक्त करना, ताकि शिक्षा व्यवस्था बिगड़े और उनकी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण एजेंडा आगे चले।

  • 12:36 PM, 24 Oct 2022

    चेन्नई में मनाया गया दिवाली का पर्व

    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लोगों ने दिवाली के अवसर पर पटाखे फोड़े।

  • 12:31 PM, 24 Oct 2022

    केरल के राज्यपाल के फैसले पर बोले सीताराम येचुरी

    सीपीआई(एम) नेता सीताराम येचुरी ने केरल के राज्यपाल के निर्देश पर 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को इस्तीफा देने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ऐसा निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है। यह मनमाना अवैध और राजनीति से प्रेरित है। वे केरल की उच्च शिक्षा प्रणाली को नियंत्रित और नष्ट करना चाहते हैं।

  • 12:28 PM, 24 Oct 2022

    कोलकाता में मां काली की आरती की गई

    कोलकाता में मां काली की आरती की गई

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में काली पूजा के अवसर पर दक्षिणेश्वर के आदिपीठ काली मंदिर में मां काली की आरती की गई।

  • 12:14 PM, 24 Oct 2022

    करगिल में मेजर अमित से मिले पीएम मोदी

    करगिल में मेजर अमित से मिले पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज करगिल में मेजर अमित से मुलाकात की। मेजर अमित ने नवंबर 2001 में गुजरात के बलाचडी में एक सैनिक स्कूल में पीएम मोदी से मुलाकात की थी, तब वह काफी छोटे थे।

  • 12:01 PM, 24 Oct 2022

    बुरी नजर से देखने वालों को देंगे सशस्त्र बल करारा जवाब- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि हमने कभी भी युद्ध को पहले विकल्प के रूप में नहीं देखा है। चाहे लंका में युद्ध हो या कुरुक्षेत्र में हमने इसे स्थगित करने की आखिरी कोशिश की। हम युद्ध के खिलाफ हैं, लेकिन ताकत के बिना शांति नहीं हो सकती। अगर कोई हमें बुरी नजर से देखने की हिम्मत करेगा तो हमारे सशस्त्र बल करारा जवाब देंगे।

  • 11:58 AM, 24 Oct 2022

    पीएम मोदी ने गाया वंदे मातरम गाना

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल में सशस्त्र बलों के सदस्यों के साथ वंदे मातरम गाना गाया।

  • 11:55 AM, 24 Oct 2022

    पीएम मोदी ने मनाई दिवाली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करगिल में दिवाली समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सशस्त्र बलों के सदस्यों द्वारा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।

  • 11:39 AM, 24 Oct 2022

    BSF के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को दी मिठाईयां

    BSF के जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स को दी मिठाईयां

    पंजाब के अमृतसर में दीपावली के अवसर पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर BSF और पाकिस्तानी रेंजर्स ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

  • 11:22 AM, 24 Oct 2022

    पीएम मोदी बोले

    दिवाली के अवसर पर सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक राष्ट्र तब अमर होता है, जब उसकी संतानों को उसके वीर बेटों और बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है।

  • 11:10 AM, 24 Oct 2022

    करगिल में पीएम नरेन्द्र मोदी बोले

    करगिल में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ एक भी युद्ध ऐसा नहीं हुआ है, जहां करगिल ने जीत का झंडा नहीं फहराया हो। दिवाली का अर्थ है आतंक के अंत का त्योहार और कारगिल ने इसे संभव बनाया है।

  • 11:03 AM, 24 Oct 2022

    सेना के जवानों से बोले पीएम मोदी

    दिवाली के अवसर पर करगिल में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है।

  • 10:53 AM, 24 Oct 2022

    सीएम पिनाराई विजयन ने राज्यपाल आरिफ खान पर साधा निशाना

    सीएम पिनाराई विजयन ने केरल के राज्यपाल आरिफ खान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्यपाल अपने से अधिक शक्तियों का प्रयोग करने के लिए चांसलर पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह अलोकतांत्रिक है और कुलपतियों की शक्तियों का अतिक्रमण है। राज्यपाल का पद सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए है। वह आरएसएस के औजार की तरह काम कर रहे हैं।

  • 10:48 AM, 24 Oct 2022

    भारत ने बांग्लादेशी जवानों को सौंपी मिठाईयां

    भारत ने बांग्लादेशी जवानों को सौंपी मिठाईयां

    पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 176 बटालियन ने दिवाली के अवसर पर सिलीगुड़ी में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

  • 10:39 AM, 24 Oct 2022

    सीएम योगी ने दी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं

    उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं इस अवसर पर ये कहूंगा कि हम दीपावली के पर्व को अपने परिवार के साथ तो मनाएंगे ही लेकिन हमें किसी गरीब व्यक्ति को भी इसके साथ जोड़ना चाहिए, जिससे हमारी खुशियां और दोगुनी हो सकती हैं।

  • 10:07 AM, 24 Oct 2022

    राहुल गांधी ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। राहुल गांधी ने कहा कि दीपावली का पावन पर्व अंधेरे पर उजाले की, अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। हर आंगन में खुशहाल भारत के लिए दीये जलाएं, खुशियां बांटें, मुस्कान फैलाएं सभी को शुभ दीपावली।

  • 10:02 AM, 24 Oct 2022

    बर्फबारी के बीच LOC के पास गश्त कर रहे सेना के जवान

    भारतीय सेना के जवान 10,000 फीट की ऊंचाई पर एलओसी के पास जम्मू-कश्मीर के पुंछ में अंतिम सैन्य चौकी पर गश्त कर रहे हैं। भारतीय सेना के जवान के अनुसार, लगातार हो रही बर्फबारी से चुनौतियां बढ़ीं हैं, लेकिन निगरानी पहले से ज्यादा कड़ी कर दी गई है। हमारी खुशी देश भर में समृद्ध समारोहों में निहित है।

  • 09:56 AM, 24 Oct 2022

    ईटानगर के फॉरेस्ट कॉलोनी में लगी आग

    ईटानगर के फॉरेस्ट कॉलोनी में लगी आग

    अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर के फॉरेस्ट कॉलोनी के नाहरलगुन इलाके में आग लग गई है। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही हम तत्काल मौके पर पहंचे। आग पर काबू पा लिया गया है।

  • 09:53 AM, 24 Oct 2022

    सीएम योगी ने किया पुस्तक का विमोचन

    सीएम योगी ने किया पुस्तक का विमोचन

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजीव गुप्ता की पुस्तक हमारे अशोक सिंघल का विमोचन किया।

  • 09:43 AM, 24 Oct 2022

    चेन्नई के ड्रग प्रोडक्शन फर्म में आग लगी

    चेन्नई के ड्रग प्रोडक्शन फर्म में आग लगी

    तमिलनाडु के चेन्नई के अशोक नगर में एक निजी ड्रग प्रोडक्शन फर्म में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

  • 09:34 AM, 24 Oct 2022

    COVID-19 के 1,334 नए मामले सामने आए

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,334 नए मामले सामने आए और 1,557 लोग ठीक हुए। देश में सक्रिय मामले 23,193 रह गए हैं।

  • 09:28 AM, 24 Oct 2022

    पीएम मोदी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

    पीएम मोदी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

    देश में आज दीपावली का पर्व (Diwali 2022) मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कारगिल पहुंचे। यहां पीएम मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

  • 09:22 AM, 24 Oct 2022

    सीएम योगी ने की राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की।

  • 09:21 AM, 24 Oct 2022

    सीएम योगी ने की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा

    सीएम योगी ने की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पर्व पर अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

  • 09:20 AM, 24 Oct 2022

    कोरियाई विमान हुआ क्षतिग्रस्त

    कोरियाई विमान हुआ क्षतिग्रस्त

    फिलीपीन हवाई अड्डे पर सोमवार को कोरिया का विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में सवार 11 चालक दल के सदस्यों और 162 यात्रियों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

  • 09:01 AM, 24 Oct 2022

    कानपुर में हवा की गुणवत्ता हुई खराब

    कानपुर में हवा की गुणवत्ता हुई खराब

    उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।

  • 08:40 AM, 24 Oct 2022

    फूल खरीदने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

    फूल खरीदने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

    दिल्ली के गाजीपुर की फूल मंडी में दिवाली के मौके पर फूल खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है।

  • 08:35 AM, 24 Oct 2022

    श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर में जलाए दीप

     श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर में जलाए दीप

    दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर में पवित्र स्नान कर दीप जलाकर पूजा-अर्चना की। एक श्रद्धालु ने बताया हम दीवाली की शुरूआत दीप जलाकर कर रहे हैं। मंदिर लाइटों से सजा हुआ है जो बहुत सुंदर लग रहा है। आज रात यहां आतिशबाजी भी होगी जो बहुत अच्छी होती है।

  • 08:33 AM, 24 Oct 2022

    नरकासुर के पुतले का दहन किया गया

    गोवा में पणजी में दीपावली के उपलक्ष्य में नरकासुर के पुतले का दहन किया गया।

  • 08:29 AM, 24 Oct 2022

    राष्ट्रपति मुर्मु ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

     राष्ट्रपति मुर्मु ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

  • 08:26 AM, 24 Oct 2022

    दिल्ली में सुबह-सुबह दिखाई दी धुंध

    दिल्ली में सुबह-सुबह दिखाई दी धुंध

    राजधानी दिल्ली में वायु प्रदुषण में बढ़ोतरी के कारण धुंध दिखाई दी। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 276 खराब श्रेणी में है। तस्वीरें इंडिया गेट और लोधी रोड से हैं।

  • 08:24 AM, 24 Oct 2022

    महाकालेश्वर मंदिर में की गई विशेष आरती

    मध्य प्रदेश में नरक चतुर्दशी के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष आरती की गई।