News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

भारत में ओमिक्रोन वैरिएंट के केस मिलने के बाद सरकार सतर्क,


नई दिल्ली, । कोरोना का सबसे तेज म्यूटेशन वाला वैरिएंट ओमिक्रोन भारत में पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2 दिसंबर को कर्नाटक में दो ओमिक्रोन केस पाए जाने की पुष्टि की है। बता दें कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) पहले ही वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर चुका है। 24 नवंबर को साउथ अफ्रीका में पहला केस मिलने के बाद से एक हफ्ते के अंदर ही भारत, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस समेत दुनिया के 30 देशों में ओमिक्रोन के केस मिल चुके हैं। ओमिक्रोन से जुड़ी सभी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे…

INSACOG की सिफारिश, 40 से ऊपर वालों को दिया जाए वैक्सीन का बूस्टर डोज

देश के शीर्ष जीनोम वैज्ञानिकों ने 40 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोरोना वायरस वैक्सीन के बूस्टर शॉट की सिफारिश की है। साथ ही वैज्ञानिकों ने उन लोगों को भी बूस्टर शॉट देने की बात की है, जो हाई रिस्क वाले और हाई एक्सपोजर वाले हैं INSACOG ने यह सिफारिश अपने साप्ताहिक बुलेटिन में की है। बता दें कि INSACOG कोरोना वायरस के जीनोम वैरिएशंस पर नजर रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाई गईं लैब्स का एक नेटवर्क है। INSACOG ने अपने बुलेटिन में कहा है कि टीका ना लगवाने वाले लोग रिस्क में हैं, इनके टीकाकरण के साथ 40 साल के ऊपर के लोगों के लिए बूस्टर डोज पर प्राथमिकता के साथ विचार किया जाना चाहिए। इनमें हाई रिस्क और ज्यादा खतरे में रह रहे लोगों को प्राथमिकता दी जा सकती है। विस्तृत खबर के लिए यहां क्लिक करें।

दिल्ली में ओमिक्रोन के 12 संदिग्ध मरीज LNJP में भर्ती

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के 12 संदिग्ध मरीज मिले हैं। सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दो की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि, अन्य के जांच नतीजों का इंतजार किया जा रहा है। कहा जा है कि 4 संदिग्धों ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक नीदरलैंडस से लौटा था। आज चारों मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए। विस्तृत खबर के लिए यहां क्लिक करें।

मुंबई पहुंचे 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूने

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया कि 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका के एक यात्री आया है। बाकी 8 यात्री अन्य देशों से आए है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 9,216 नए कोविड मामले सामने आए

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,216 नए केस सामने आए हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह 98.35 फीसद है। पिछले 24 घंटे में 8,612 लोग कोरोना से ठीक हुए है। अब तक कुल 3,40,45,666 लोग ठीक हो चुके हैं। वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.84% है जो कि पिछले 19 दिनों से 1 फीसद से नीचे है। अब तक कुल 125.75 करोड़ वैक्सीनेशन हो चुका है।