News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

भारत में 162.73 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन की डोज,


नई दिल्ली, । देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। इसी बीच भारत में टीकाकरण अभियान के तहत 162.73 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी 13.83 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त कोविड वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 3,06,064 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस दौरान 2,43,495 लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को वापस लौट गए हैं।

जानकारी के अनुसार, भारत में फरवरी तक कोरोना की तीसरी लहर का पीक आने की आशंका है। IIT मद्रास की एक स्टडी में दावा किया गया कि संक्रमण दर बतानी वाली R वैल्यू 14 से 21 जनवरी के बीच 2.2 से घटकर 1.57 रह गई है। ऐसे में तीसरी लहर के अगले 15 दिन में पीक पर पहुंचने का अनुमान है। दुनिया में ओमिक्रोन का प्रभाव कम हो रहा है, लेकिन भारत में इसका ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है।

आपको बता दें कि, देश में अभी 22,49,335 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.69 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 62,130 की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 93.07 फीसदी हो गई है। हालांकि देश में कोरोना महामारी का प्रसार लगातार जारी है।