News TOP STORIES

भारत सेवाश्रम पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की पूजा-अर्चना


कोलकाता। दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मशहूर भारत सेवाश्रम में पूजा-अर्चना कर अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की। कोलकाता के रासबिहारी एवेन्यू स्थित भारत सेवाश्रम संघ के कार्यालय में उन्होंने स्वामी प्रणवानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसेवा में संघ के कार्यों की सराहना की।

गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे वे पहुंचे। यहां अमित शाह ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ के कार्य जनसेवा को समर्पित है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारत सेवाश्रम संघ से संबंधों को याद करते हुए कहा कि मुखर्जी को देश सेवा और राष्ट्र के लिए जीने-मरने की प्रेरणा भारत सेवाश्रम संघ से ही मिली थी।

यहां से वे गंगासागर के लिए रवाना हो जाएंगे। 12:00 बजे उनका गंगासागर स्थित कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है। ‌वहां से वे दक्षिण 24 परगना जिले के ही काकद्वीप का रुख करेंगे। यहां पांचवीं परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने वाले हैं।