Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

भारी बारिश! भूस्खलन, मिट्टी के ढेर बनी ट्रेन,


  • नई दिल्ली। देश में बारिश ने ताबही मचा रखी है। कई राज्यों में बाढ़ है और कई जगहों पर बाढ़ के आसार हैं। इसी तरह से भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र समेत कई स्थानों से भूस्खलन हो हो रहा हैं। भूस्खलन से कई तरह का नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में कर्नाटक मंगलुरु से मुंबई जा रही एक ट्रेन भूस्खलन के कारण मिट्टी के नीचे पूरी की पूरी दब गई है। पूरी ट्रेन मिट्टी में दबने यात्रियों को भी नुकसान हुआ है।

इसी तरह से देश के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में हुए भूस्खलन में सैकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। ट्रेन के पटरी से उतरने की यह घटना दुधसागर-सोनोलिम सेक्शन पर हुई है। वहीं, स्थानीय रिपोर्ट्स में ट्रेन की पहचान 01134 मंगलुरु जंक्शन-सीएसटी टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशन के रूप में हुई है। वशिष्टी नदी के उफान पर होने के चलते ट्रेन का रास्ता मडगांव-लोंडा-मिराज होते हुए बदला गया था।

अभी किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। ट्रेन के प्रभावित कोच में सवार यात्रियों को वापस कुलेम भेजा गया है। दुधसागर और सोनोलिम स्टेशन के बीच और करंजोल और दुधसागर स्टेशन के बीच दक्षिण-पश्चिम रेलवे के हुबली डिवीजन के घाट सेक्शन की दो जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं देखी गई हैं। राज्य में भारी बारिश के चलते हुए हादसों में सैकड़ों लोगों के जान जाने की खबर है।