Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

भोपाल-भुवनेश्वर बारिश से भीगा, IMD ने दिल्ली-यूपी हरियाणा के लिए भी जारी किया अलर्ट


  • नई दिल्ली, : आज यानी दोपहर होते-होते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है। बता दें कि पहले ही मध्य प्रदेश कई दिनों से भारी बारिश का सामना कर रहा है। यहां पर बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-यूपी, उत्तराखंड सहित झारखंड के लिए भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश के अधिकतर राज्यों में भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं उत्तर भारत में फिलहाल बारिश का दौर रुक गया है, लेकिन मौसम विभाग की तरफ से लगातार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, पंजाब सहित पहाड़ी इलाकों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं, उम्मीद जताई जा रही कि राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश हो जाए। मौसम विभाग की तरफ से दिल्ली के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं पंजाब, हरियाणा-यूपी में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बारिश की संभावना बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस राज्य के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों तक गरज के साथ तेज बौछार पड़ सकती है। उधर, झारखंड के कई जिलों के लिए भी आज भारी बारिश का अलर्ट है। हालांकि, दिन में उमस परेशान कर सकती है, लेकिन शाम होते-होते बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा।