Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार IAS संजय पोपली के इकलौते बेटे ने विजिलेंस टीम के सामने खुद को मारी गोली,


चंडीगढ़। भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब के 2008 बैच के सीनियर आएएस अधिकारी संजय पोपली के बेटे ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर 520 में सुसाइड किया है। बड़ी बात यह सामने आई है कि कार्तिक पोपली ने विजिलेंस टीम के सामने ही खुद को गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

सेक्टर-11ए स्थित कोठी में गोली चलने की सूचना पर डीएसपी गुरमुख सिंह, थाना प्रभारी जसबीर सिंह सहित पुलिस टीम पहुंची। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

पंजाब विजिलेंट टीम ने आइएएस अधिकारी संजय पोपली को भ्रष्टाचार मामले में बीते हफ्ते चंडीगढ़ से ही गिरफ्तार किया था। उसके बाद से उसके खिलाफ विजिलेंस टीम जांच कर रही थी। शनिवार को विजिलेंस टीम जांच के लिए सेक्टर-11ए स्थित पोपली की कोठी नंबर 520 में पहुंची थी। विजिलेंस टीम संजय पोपली को भी साथ लेकर आई थी। इसके बाद उसे यहां से मोहाली कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जाना था। इस दौरान कार्तिक पोपली ने खुद को शूट कर लिया। कार्तिक ने रिवाल्वर से अपनी कनपट्टी पर गोली मारी है। उसे इलाज के लिए गंभीर हालत में पीजीआइ ले जाया गया था, लेकिन पीजीआइ के एडवांस ट्रामा सेंटर में डाक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया है।