Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

मंडी: वरुण गांधी- मैं सरकार के सामने हाथ नहीं जोडूंगा, सीधे कोर्ट जाऊंगा और सबको अरेस्ट करवाऊंगा


  • नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गांधी इन दिनों किसानों के मुद्दों को लेकर लगातार मुखर हैं। किसानों के मुद्दों पर वह सरकार को लगातार घेर रहे हैं। इस बीच वरुण गांधी ने एक बार फिर एमएसपी की वैधानिक गांरटी की बात करते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि वरुण गांधी कहीं मंडी में खड़े हैं और वहां के कर्मचारियों को चेतावनी दे रहे हैं। वरुण ने ट्वीट कर कहा, ‘जब तक एमएसपी की वैधानिक गारंटी नहीं होगी, ऐसे ही मंडियों में किसानों का शोषण होता रहेगा। इस पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही होनी चाहिए।’

क्या है वीडियो में

वीडियो में वरुण गांधी मंडी के कर्मचारियों से कहते हैं, ‘आप अच्छी तरह जानते हैं कि कुछ दिन पहले एक किसान ने अपनी धान की फसल में खुद आग लगा दी थी। पीलीभीत में भी ऐसा हुआ और 17 जिलों में ऐसा हो चुका है कि किसान खुद अपनी धान में आग लगा रहा है। ये पूरे उत्तर प्रदेश के लिए राष्ट्र और दुनिया में शर्म का विषय बन चुका है। आप इस समय अच्छी तरह जानते हैं कि किसान कितना कष्ट में है। महंगाई का सामना एक इंसान के रूप में आप भी कर रहे हैं। आप देख रहे हैं कि फर्टिलाइजर्स की कमी है राष्ट्र में। आप देख रहे हैं कि किस तरीके से प्राकृतिक आपदा का शिकार हुआ है किसान अभी-अभी। उत्तराखंड से पानी छोड़ा गया, यहां बाढ़ आई, बारिश आई।’