Latest News झारखंड धनबाद नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मंदिर में सात जन्मों का फेरा फिर महिला थाना में डाला डेरा


धनबाद। झरिया इलाके में रहने वाले एक प्रेमी- प्रेमिका की लव मैरिज से बुधवार को महिला थाना में काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। प्रेमी-प्रेमिका घर से भागकर शादी की फिर सीधे महिला थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। पुलिस भी दोनों को दूल्हा-दुल्हन की लिबास में देखकर हैरान परेशान थी। लड़का- लड़की शादी मंडप से उठकर सीधे थाना पहुंची थी। दरअसल, लड़का लड़की दोनों बगैर घरवालों की रजामंदी के गोल्फग्राउंड स्थित खडेश्वरी मंदिर में शादी की, फिर विरोध से बचने के लिए पुलिस से सुरक्षा मांगने के लिए थाना पहुंचे थे।

अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस के पास पहुंची नव दंपती

लड़की बनारसी साड़ी पहने, मांग में सिंदुर लगाए व लड़का शेरवानी में जब महिला थाना पहुंचे, तो पुलिसकर्मी थोड़ी देर के लिए चकित रह गए फिर जब जानकारी हुई कि दोनों के घरवालों को शादी की जानकारी नहीं है। घर से भागकर दोनों शादी किए हैं, सुरक्षा के लिए थाना आए हैं, तो पुलिस ने सबसे पहले लड़का-लड़की के घरवालों को खबर भेजा। जब दोनों परिवार थाना में जुटे तो काफी गहमा-गहमी का माहौल शुरू हो गया।

दोनों बालिगों ने अपनी मर्जी से की शादी

चूंकि लड़का-लड़की दोनों बालिग थे और मर्जी से शादी करने की बात पुलिस को बता रहे थे। लिहाजा पुलिस ने दोनों के परिवार को समझाया, फिर लड़की को लड़के के साथ विदा किया। जहां लड़का रोहित कुमार किसी प्राइवेट बैंक में काम करता, वहीं लड़की भी किसी इंटरनेट मीडिया की साइट पर काम करती है। महत्वपूर्ण बात है कि लड़का-लड़की दोनों खडेश्वरी मंदिर में शादी की पूरी तैयारी की थी। पुलिस जब जांच करने मंदिर पहुंची तो देखकर हैरान हो गई।

विवाह के लिए लड़के के दोस्तों ने कर रखी थी भव्य तैयारी

प्रेमी प्रेमिका के द्वारा मंदिर में शादी कर थाना में सरेंडर करने का मामला पूर्व में भी आता रहा है, पर बुधवार को खड़ेश्वरी मंदिर में जो शादी हुई पुलिस उसे देखकर दंग रह गई थी। दरअसल, दूल्हा पक्ष की तरफ से उसके दोस्तों ने मंदिर में शादी का पूरा इंतजाम कर रखा था। मंदिर को चोरी-चुपके शादी मंडप के लिए सजाया गया था। जब दुल्हा व दुल्हन शादी कर थाना पहुंची और खडेश्वरी मंदिर में शादी की बात बताई तो पुलिस भी जांच करने के लिए मंदिर पहुंच गई तो मंदिर में शादी की तैयारी देख पुलिस भी दंग रही।