Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मणिपुर में आज से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को किया गया बहाल


इंफाल। : मणिपुर में तीन मई को भड़की हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था। हालांकि, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज इंटरनेट सेवाओं के बहाल होने की जानकारी दी।

सीएम ने दी जानकारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य में तीन मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद निलंबित की गई मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को आज से बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही, सीएम ने मुक्त आवाजाही व्यवस्था को भी रद्द करने की अपील की।

Mohammed Shami का Mohali में चला जादू #shorts

मुक्त आवाजाही व्यवस्था क्या है?

दरअसल, मुक्त आवाजाही व्यवस्था के तहत भारत और म्यांमार की सीमा के करीब रहने वाले लोग बिना किसी डॉक्यूमेंट के एक-दूसरे के क्षेत्र में 10 किमी तक अंदर जान सकते हैं। उन्हें इसकी अनुमति दी गई है।

मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को किया गया बहाल

एन बीरेन सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार ने फर्जी न्यूज, प्रोपेगेंडा और हेट स्पीच के प्रसार को रोकने के लिए तीन मई को मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया था। हालांकि, स्थिति में सुधार होने के बाद आज से पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।

भारत-म्यांमार की सीमा पर बाड़ लगाने की जरूरत

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अवैध प्रवासियों की संख्या से निपटना जारी रखेगी। उन्होंने भारत और म्यांमार की सीमा पर बाड़ लगाने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि इससे अवैध रूप से भारत आने वाले लोगों की संख्या पर लगाम लगेगी।