Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में भाजपा बदलेगी किसानों की किस्‍मत, सीएम शिवराज बोले- कांग्रेस ने किया तबाह


बैतूल, । मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में जनता को  संबोधित करते हुए कहा चुनाव के दौरान लोगों से वादे करने से पहले, कांग्रेस पार्टी को सोचना चाहिए कि वे राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में क्या काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी किसानों की किस्मत बदलेगी। कांग्रेस पार्टी और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश राज्य को तबाह करने का काम किया है। भाजपा द्वारा किसानों को 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जाएगी। मैं उनसे (सोनिया और राहुल गांधी) पूछता हूं, वे कभी किसानों के बारे में क्यों नहीं सोचते?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में एक क्लिक से प्रदेश के 49 लाख 85 हजार किसानों के बैंक खातों में 7618 करोड़ की राशि जमा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री फसल योजना के तहत देश में सबसे बड़ी राशि का वितरण है। हमने अभी खाते में 7618 करोड़ जमा किए हैं। फसल खराब होने पर 2876 करोड़ की राहत दी गई। इस तरह फसल बीमा और राहत राशि के रूप में कुल 10 हजार 494 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो बीमा क्यों नहीं उपलब्ध था। इसका जवाब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को देना होगा। अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों के साथ बहुत बड़ा पाप हुआ। फसल बीमा की प्रीमियम की राशि ही प्रदेश सरकार ने नही दिलाई जिससे किसानों को फसल नुकसान होने पर कोई लाभ नहीं मिला।