Latest News मनोरंजन

मशहूर तमिल अभिनेता व कॉमेडियन नेल्लाई शिवा का 69 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन


  1. चेन्नई, । तमिल सिने इडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन नेल्लाई शिवा का 69 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया। तिरुनेलवेली में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने कई फिल्मों में सहायक अभिनेता का किरदार निभाया। मुख्य रूप से उन्हें हास्य कलाकार के रूप में जाना जाता था। पिछले कुछ हफ्तों में कई एक्टर कोरोना और अन्य शारीरिक परेशानियों के चलते दुनिया छोड़ कर चले गए, जिनमें अभिनेका विवेक और पांडू जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

खबरों के मुताबकि नेल्लई शिवा को तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के पनकुडी में स्थित उनके घर पर ही दिल का दौरा पड़ा। वह ताउम्र अविवाहित रहे। इसलिए उनका अंतिम संस्कार उनके भाई के बच्चों द्वारा किया जाएगा। बड़े पर्दे पर उनकी और अभिनेता वडिवेलू की जोड़ी को खूप पसंद किया गया। वह आखिरी बार तृषा परमपदम कि फिल्म विलायट्टू में दिखाई दिए थे जो पिछले महीने डिज्नी+हॉटस्टार पर सीधे रिलीज हुई थी। उन्होंने विजय टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक, पांडियन स्टोर्स में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।