Latest News महाराष्ट्र

महाराष्ट्रः कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतपुरकर की मौत


भारत में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। इस खतरनाक से भारत का महाराष्ट्र राज्य सबसे अधिक प्रभावित है। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते महाराष्ट्र में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच एक दुखभरी खबर सामने आई है।

कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक रावसाहेब अंतपुरकर की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, विधायक रावसाहेब अंतपुरकर का निधन शुक्रवार की देर रात को हुआ है। वे नांदेड़ जिले की देगलूर विधानसभा सीट से विधायक थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात जब उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें मुंबई ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 17 मार्च को रावसाहेब अंतपुरकर की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 58,993 नए केस और 301 मौतें

www.covid19india.org वेबसाइट के अनुसार, वहीं महाराष्ट्र राज्य में भी बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 58,993 नए केस सामने आएं हैं और 301 लोगों की मौत हुई है। वर्तमान समय में राज्य में लगभग 27 लाख लोगों को होमकोरंटाइन में रखा गया है। लगभग 24 लाख लोग इंस्टीट्यूशनल कोरंटाइन में हैं।