Latest News महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह BJP में हुए शामिल


  • महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने आज मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। इस मौके पर अन्य नेता भी मौजूद रहे। जानकारी के लिए आपको बता देगी कृपा शंकर सिंह साल 2019 में ही कांग्रेस का साथ छोड़ चुके थे।

राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि कृपाशंकर सिंह के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से मुंबई महानगरपालिका के आगामी चुनाव में समीकरण बदल सकते हैं। बता दें कि जौनपुर के रहने वाले कृपाशंकर सिंह ने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए। अब उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है और पार्टी के लिए काम करेंगे।

जानकरी के लिए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर में राजपूत परिवार में जन्मे कृपाशंकर सिंह पर मुंबई ऐसी मेहरबान हुई कि उन्होंने राजनीति में फर्श से अर्श का सफर तय कर लिया। कृपाशंकर सिंह की शख्सियत मुंबई में उत्तर भारतीयों के बीच बहुत ऐसी बुलंद हुई कि कांग्रेस ने सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए राज्य सरकार में गृहमंत्री तक का दर्जा दे दिया। इसके बाद में मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष पद भी सिंह को ही सौंप दिया गया।