Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

महाराष्ट्र बोर्ड आज जारी करेगा सप्लीमेंट्री परीक्षा के प्रवेश पत्र


महाराष्ट्र बोर्ड आज, 5 जुलाई, 2023 को कक्षा 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट जारी करेगा। एमएसबीएसएचएसई प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर रिलीज करेगा। इसलिए एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जैसे ही प्रवेश पत्र जारी होंगे अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download Maharashtra Board SSC, HSC supplementary admit card 2023 online: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करना होगा। अब लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, महाराष्ट्र बोर्ड 10, 12वीं सप्लीमेंट्री हॉल टिकट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अब, उसका प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं।