Latest News महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में आज से खुलेगे कॉलेज और यूनिवर्सिटी,जानें गाइडलाइंस


महाराष्ट्र में अब कोरोना का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा है। ऐसे में उद्धव सरकार ने प्रतिबंधों पर ढील देना शुरू कर दी है। कोविड महामारी के कारण बंद चल रहे कॉलेजों और यूनिवर्सिटी आज (बुधवार) से शुरू करने का निर्णय लिया है। इससे पहले सरकार ने मंदिर खोलने की अनुमति दी थी। वह 22 अक्टूबर से सिनेमा हॉल शुरू करने का फैसला लिया है। साथ ही टास्क फोर्स की बैठक में रेस्टोरेंट और दुकानों की समय सीमा बढ़ाने पर मुहर लगी है।
डेढ़ साल से बंद कॉलेज और विश्वविद्यालयकोविड-19 महामारी के कारण महाराष्ट्र में करीब डेढ़ से कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद थे। आज से फिर खुलने जा रहे हैं। यह छात्रों को राहत देगी, क्योंकि प्रैक्टिकल सब्जेक्ट की पढ़ाई ऑनलाइन करना मुश्किल थी।

इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा

कोरोना गाइडलाइंस के नियमों के अनुसार 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स कॉलेज आ सकते हैं। उन्हें कोविड नियमों का पालन करना होगा। वहीं कॉलेज और यूनिवर्सिटी में सफाई और सेनिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

दुकान खोलने का समय बढ़ाया

वहीं महाराष्ट्र सरकार ने दुकान और रेस्टोरेंट संचालक को राहत देते हुए समयसीमा बढ़ा दी है। त्योहारों को देखते हुए दुकानदार रात 11 बजे तक शॉप खोल सकते हैं। वहीं रेस्टोरेंट को 12 बजे तक खोलने की परमिशन दी गई है।