News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे समेत 16 बागी विधायकों को जारी किया नोटिस


नई दिल्ली, । महाराष्ट्र का सियासी संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य सरकार इस सियासी संकट से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस बीच सेना भवन में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं बागी विधायकों के मामलों में दखल नहीं दूंगा। वे अपना फैसला खुद ले सकते हैं, लेकिन कोई भी बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। हालांकि, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने खारघर में पार्टी कार्यालय के बाहर एकनाथ शिंदे का पुतला भी फूंका। साथ ही मुंबई पुलिस ने मुंबई शहर में CrPC की धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

  • 03:45 PM, 25 Jun 2022

    बागी विधायकों से सोमवार तक मांगा जवाब

    डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे खेमे के 16 बागी शिवसेना विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी किया है। साथ ही इन विधायकों को सोमवार को 27 जून तक अपना लिखित जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

  • 03:43 PM, 25 Jun 2022

    शिवसेना भवन से रवाना हुए सीएम उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न होने के बाद शिवसेना भवन से रवाना हुए।

  • 03:42 PM, 25 Jun 2022

    डिप्टी स्पीकर ने एकनाथ शिंदे समेत 16 बागी विधायकों को जारी किया नोटिस

    महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने असम के गुवाहाटी में वर्तमान में रह रहे एकनाथ शिंदे खेमे के 16 बागी शिवसेना विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी किया है।

  • 03:35 PM, 25 Jun 2022

    कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट का बयान

    महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने बयान दिया। उन्होंने कहा आज बैठक में हमने मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। हमारे लोग स्थिति पर काम कर रहे हैं। MVA सरकार काम कर रही है और काम करती रहेगी। हमारी सरकार अल्पमत में नहीं है। दिल्ली से हमारी पार्टी की कानूनी टीम भी हमारी मदद कर रही है।

  • 03:15 PM, 25 Jun 2022

    कोई नहीं कर सकता बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल- उद्धव

    महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने शिवसेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कुछ लोग मुझसे कुछ बोलने के लिए लगातार कह रहे हैं, लेकिन मैं पहले ही बता चुका हूं कि वे (बागी विधायक) जो चाहें कर सकते हैं, मैं उनके मामलों में दखल नहीं दूंगा। वे अपना फैसला खुद ले सकते हैं, लेकिन किसी को भी बालासाहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

  • 03:09 PM, 25 Jun 2022

    महाराष्ट्र की सियासी स्थिति पर बोले संवैधानिक विशेषज्ञ श्रीहरि अणे

    महाराष्ट्र के पूर्व महाधिवक्ता और संवैधानिक विशेषज्ञ श्रीहरि अणे ने बताया कि विधायकों की अयोग्यता कानूनी तर्क पर आधारित होगी। विधायकों की अयोग्यता पर फैसला करने से पहले डिप्टी स्पीकर को उन्हें (विद्रोही विधायकों और शिवसेना को) सुनवाई देनी होगी। यदि संवैधानिक तंत्र की विफलता है, तो राज्यपाल हस्तक्षेप कर सकता है। महाराष्ट्र में अभी तक वह स्थिति नहीं आई है। गुवाहाटी और मुंबई में दोनों समूहों से प्राप्त अनुरोध पत्रों की प्रकृति के आधार पर उप सभापति एक न्यायालय के रूप में कार्य करते हैं।

  • 02:47 PM, 25 Jun 2022

    रैडिसन ब्लू होटल में चल रही बागी विधायकों की बैठक

    असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे समूह की बैठक चल रही है। बैठक में आगे की कार्रवाई पर चर्चा की जा रही है।

  • 02:42 PM, 25 Jun 2022

    कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण का बयान

    एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा गठित शिवसेना बालासाहेब नए समूह पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब तक इसे अध्यक्ष से कानूनी अनुमति नहीं मिलती, तब तक इस प्रकार के समूहों को अधिकृत नहीं किया जाएगा।

  • 02:30 PM, 25 Jun 2022

    शिवसैनिकों ने बागी विधायकों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

    महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खारघर में पार्टी कार्यालय के बाहर पुतला फूंका।

  • 02:22 PM, 25 Jun 2022

    कांग्रेस अगर असम आएगी तो शिवसेना के बागी विधायकों की तरह ही स्वागत होगा- सरमा

    सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारा काम बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा देना है ताकि वह आराम से रहें। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस आयेगी तो भी वही स्वागत करुंगा। मैं आभारी हूं कि शिवसेना आई, इसलिए असम की बाढ़ को उजागर किया गया।

  • 02:20 PM, 25 Jun 2022

    बाढ़ की स्थित में क्या हम मेहमानों को हटा देंगे- सरमा

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने  कहा कि गुवाहाटी में हमारे 200 होटल हैं और सभी में मेहमान हैं। क्या हम बाढ़ की स्थिति बताते हुए मेहमानों को हटा देंगे? महाराष्ट्र में बीजेपी (शिवसेना के बागी विधायकों) का समर्थन कर रही है, मैं इसमें शामिल नहीं होऊंगा।

  • 02:10 PM, 25 Jun 2022

    मुंबई शहर में धारा 144 लागू

    महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। इस बीच मुंबई शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

  • 02:07 PM, 25 Jun 2022

    एकनाथ शिंदे के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई

    महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वह इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं।

  • 02:03 PM, 25 Jun 2022

    हमारी सरकार अल्पमत में नहीं है- कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट

    महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट ने बताया कि आज बैठक में हमने मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। हमारे लोग स्थिति पर काम कर रहे हैं। MVA सरकार काम कर रही है और काम करती रहेगी। हमारी सरकार अल्पमत में नहीं है। दिल्ली से हमारी पार्टी की कानूनी टीम भी हमारी मदद कर रही है।

  • 02:01 PM, 25 Jun 2022

    ‘शिवसेना बालासाहेब’ को अधिकृत नहीं किया जाएगा- अशोक चव्हाण

    महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण ने एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा गठित नए समूह शिवसेना बालासाहेब पर कहा कि जब तक इसे अध्यक्ष से कानूनी अनुमति नहीं मिलती, तब तक इस प्रकार के समूहों को अधिकृत नहीं किया जाएगा।