Latest News महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख बोले- सरकार आने वाले 2-3 दिन में लेगी बड़ा फैसला,


भारत का महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य सरकार कोरोना वायरस प्रसार को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। यहां तक कि महाराष्ट्र में वीकेंड संपूर्ण लॉकडाउन की भी शुरुआत हो चुकी है।

पर कोरोना वायरस के मामले कम होने के बजाए और बढ़ रहे हैं। बढ़ते कोरोना वायरस को देखे हुए महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस बात के संकेत महाराष्ट्र सरकार में मंत्री असलम शेख ने दिये हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख का कहना है कि दिनों में 4 जम्बो सुविधाएं खड़ी कर रहे हैं। जिसमें करीब 5000 से ज्यादा बेड, आईसीयू और वेंटिलेटर होंगे।

सरकार आने वाले 2-3 दिन में बड़ा फैसला ले सकती है। ये चेन तोड़ने के लिए एक ही रास्ता है कि सरकार लॉकडाउन जैसी स्थिति लाए। केंद्र सरकार के प्रबंधन पर प्रश्न उठाता हूं कि अगर महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले हैं तो सबसे कम वैक्सीन क्यों दे रहे हैं।