News TOP STORIES उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना महाराष्ट्र राजस्थान राष्ट्रीय

मानसून सत्र: हम मणिपुर की बात कर रहे वो ईस्ट इंडिया कंपनी की PM के बयान पर खरगे का पलटवार


नई दिल्ली, । : संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। दोनों सदनों में लगातार मणिपुर हिंसा को लेकर बवाल जारी है। मणिपुर में जारी हिंसा पर चर्चा कराने को लेकर संसद के बाहर और भीतर सरकार तथा विपक्ष के बीच जारी संग्राम के चलते लगातार तीसरे दिन संसद की कार्यवाही नहीं चल पाई थी।

सरकार के आश्वासन के बावजूद विपक्षी गठबंधन दोनों सदनों में हंगामा-नारेबाजी कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में कहा, मैं मणिपुर की स्थिति पर लोकसभा में चर्चा का इच्छुक हूं, लेकिन पता नहीं विपक्ष ऐसा क्यों नहीं चाहता।

बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सोमवार को सदन से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद वह पूरी रात संसद परिसर में धरने पर बैठे रहे।

 

25 July 2023

12:59:33 PM

राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की। इसी बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा भी दो बजे तक के लिए स्थगित है।

12:48:19 PM

राज्यसभा में सरकार पर बरसे खरगे

राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज मणिपुर जल रहा है, वहां दुष्कर्म हो रहे हैं। मणिपुर की बात हम कर रहे हैं और यहां प्रधानमंत्री ईस्ट इंडिया की बात कर रहे हैं।

12:19:00 PM

दुनिया हम पर भरोसा कर रहीः प्रह्लाद जोशी

भाजपा संसदीय दल की बैठक पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष के व्यवहार से पता चलता है कि वे आने वाले वर्षों में स्थायी रूप से विपक्ष में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि दुनिया हम पर भरोसा कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।

12:09:18 PM

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं। आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं।

12:09:18 PM

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं। आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं।

12:08:53 PM

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं। आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं।

12:01:23 PM

पीएम मोदी की टिप्पणी पर जया बच्चन का बयान आया सामने

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर सपा सांसद जया बच्चन ने कहा, मैं प्रधानमंत्री के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। मैं उनके कुर्सी की इज्जत करती हूं। उनकी पार्टी द्वारा और उनके द्वारा जितने भी भाषण दिए गए हैं 2014 से लेकर आज तक उसमें सभी जवाब मिल जाएंगे।

11:42:37 AM

विपक्षी दल चर्चा नहीं करना चाहतेः किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्षी दल मणिपुर मामले पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सदन में सब चर्चा के लिए आते हैं, लेकिन कांग्रेस और इनके कुछ साथियों को चर्चा और बहस करने में कोई दिलचस्पी ही नहीं है।

11:38:43 AM

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर चर्चा के लिए सरकार तैयारः पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा कि केंद्र सरकार, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार के 177 नोटिसों पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ कोई अपराध हुआ है, तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है। हमें इन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।

11:34:22 AM

रविशंकर प्रसाद ने कहा- हमें अपने पर पीएम पर गर्व

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमें अपने पीएम पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हम 2024 में सत्ता में वापस आ रहे हैं। पीएम मोदी ने बयान दिया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना एक विदेशी नागरिक ने की थी। आज लोग इंडियन मुजाहिदीन और इंडियन पीपुल्स फ्रंट जैसे नामों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

11:28:11 AM

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष

विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है। सूत्रों ने बताया कि विपक्षी दलों की बैठक में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर चर्चा हुई है।

11:25:51 AM

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित

सदन में मणिपुर हिंसा पर हंगामा जारी है। हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

11:15:57 AM

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने संजय सिंह के निलंबन पर वोटिंग की मांग की

राज्यसभा में राघव चड्ढा ने संजय सिंह के निलंबन पर वोटिंग की मांग की

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि कल AAP सांसद संजय सिंह के निलंबन प्रस्ताव पारित होने से पहले, मैंने आपसे इसके लिए मतदान कराने का अनुरोध किया था। मैं अभी संजय सिंह के निलंबन पर मत विभाजन चाहता हूं। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी याचिका खारिज कर दी और सदन की कार्यवाही शुरू की।

11:11:10 AM

लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित

मणिपुर हिंसा पर विपक्ष लगातार अपनी मांग पर अड़ा है। इसी को लेकर लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा हो रहा है। हंगामे को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

11:00:21 AM

संसद भवन पहुंचीं सोनिया गांधी

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन और लोकसभा सांसद सोनिया गांधी संसद भवन पहुंचीं। मालूम हो कि मणिपुर हिंसा को लेकर आज भी विपक्षी दल अपनी मांग पर कायम रहेंगे। विपक्षी दल मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी के बयान की मांग कर रहे हैं।

10:48:31 AM

मणिपुर हिंसा पर पीएम के बयान की मांग पर कायम रहेगा विपक्ष

विपक्षी दलों ने मणिपुर हिंसा पर बैठक बुलाई थी। विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि वे दोनों सदनों में मणिपुर पर पीएम के बयान की मांग जारी रखेंगे। विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में संपन्न हुई।

10:41:06 AM

मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर का सरकार पर निशाना

मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस नेता मनिकम टैगोर ने कह कि हम (विपक्षी दल) मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार पीएम को संसद में भेजने से डरती है। वहीं, भाजपा के सांसदों ने सदन में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने के लिए सहमति जताई है।

10:34:06 AM

मणिपुर हिंसा पर विपक्ष की बैठक शुरू

सदन के पटल पर रणनीति पर चर्चा करने के लिए संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष कक्ष में समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक चल रही है। इस बैठक में विपक्षी दलों के नेता शामिल हैं। ये सभी मणिपुर हिंसा पर चर्चा कर रहे हैं।

10:29:56 AM

संसद में गतिरोध पर दिलीप घोष ने विपक्ष पर किया हमला

मणिपुर हिंसा पर संसद में गतिरोध पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने विपक्ष पर निशाना साधा है। दिलीप घोष ने कहा कि संसद की कार्यवाही को रोकने के लिए विपक्ष मुद्दों की तलाश में रहता है। उसे आदिवासियों के कल्याण की चिंता नहीं है, बल्कि केवल राजनीति की चिंता है।

10:22:50 AM

मणिपुर हिंसा पर विपक्ष ने बुलाई बैठक

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी दलों ने बैठक बुलाई है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, मैं बैठक के लिए जा रहा हूं और सभी मणिपुर के संबंध में निर्णय लेंगे।

10:09:27 AM

संसद में मणिपुर का मुद्दा उठाएगी आम आमदी पार्टी

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जो भी सांसद आवाज़ उठा रहे हैं उन्हें निलंबित कर दिया जा रहा है। विपक्षी दलों की एक ही मांग है कि हम मणिपुर मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि इस मुद्दे की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही है, लेकिन भारत में नहीं हो रही। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाया जाना चाहिए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में मणिपुर का मुद्दा उठाने जा रही है।

10:07:13 AM

भाजपा ने बुलाई संसदीय दल की बैठक

आज संसद के मानसून सत्र का चौथा दिन है। इससे पहले भाजपा ने आज संसदीय दल की बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे हैं।