Latest News महाराष्ट्र

मुंबई में बारिश से बह गई कारें, घरों में भर गया पानी,


मुंबई और उसके उपनगरों में रातभर लगातार तेज बारिश हुई। जिससे शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ और जलभराव हो गया है। मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में बरसात के कारण 14 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे ने लोकल ट्रेन सेवाओं को पटरियों पर जलभराव के कारण निलंबित कर दिया।बारिश के कारण हुई तबाही ने मुंबईवालियों को 26 जुलाई 2005 की याद आ गई। तब 24 घंटों में 944 मिमि बरसात हुई थी। वहीं मौसम विभाग ने शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने मानसून के प्रकोप का सामना करते हुए मुंबई की फोटोज और वीडियो ट्वीट किए हैं। नीचें देखें :यह फोटो विहार झील की है। जो मुंबई को पानी के पानी की आपूर्ति करती है। शहर में भारी बारिश के बाद ओवरफ्लो हो रही है।एएनआई द्वार शेयर किए गए वीडियो में रविवार सुबह भारी बारिश के कारण मुंबई के बोरीवली पूर्वी क्षेत्र में एक कार बह गई।गांधी मार्केट इलाके में लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर जाने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई।

दादर, परेल, माटुंगा, कुर्ला, सायन, भांडुप और अन्य स्थानों पर पटरियों में जलभराव के कारण सीएसएमटी और ठाणे के बीच मुख्य लाइन पर ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।