पटना

मुजफ्फरपुर: जिला पार्षद संजु ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन, जिला अध्यक्ष ने दिलायी सदस्यता


जन भावना के अनुरूप सरकार के कामों से बढ़ा पार्टी का जनाधार : सांसद  

मुजफ्फरपुर। जूरन छपरा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित मिलन सह सम्मान समारोह में बोचहां 36 से जिला पार्षद संजु कुमारी अपने सैकड़ो समर्थको के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी का अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

मौके पर  जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के सिद्धांत पर चलने वाली विश्व सबसे बड़ी पार्टी है और भाजपा में सभी वर्ग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब ,किसान, मजदूर और नौजवान को समर्पित प्रधानमंत्री मोदी सरकार के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए समाज के सभी प्रमुख लोग जो आज पार्टी में शामिल हुए हैं, हम सभी का अभिनंदन करते हैं।

सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद ने कहा कि  जनता की भावना के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के काम करने से पार्टी का जनाधार बढ़ा है। केंद्र और राज्य सरकार ने हर क्षेत्र और वर्ग के समुचित विकास के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं जिसे देख कर राज्य के चौमुखी विकास के संकल्प के साथ विभिन्न क्षेत्र के लोग जिनमें कई प्रमुख जनप्रतिनिधि लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी संगठन को आने वाले समय में और भी मजबूती मिलेगी।

मिलन सह सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा में शामिल होने वालों में राजा सिंह, नरेश सहनी, अनीश सिंह, गौरी पासवान, उमेश राम, इंद्रजीत सहनी, नगीना देवी, सुनीता देवी, रंगीला देवी, मंजू देवी,मनोज कुमार,राहुल कुमार प्रमुख हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री आदर्श कुमार ने किया।

इस अवसर पर बोचहां प्रमुख सकुंती कुमारी,पार्षद पति अनीश शाही,जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, सयोजक कफेन मंडल श्रवण शर्मा, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, डॉ रागिनी रानी, ओम प्रकाश तिवारी, रविरंजन शुक्ला, धनंजय झा, अनिल सिंह, बिंदेश्वर सहनी, तेज नारायण सहनी आदि उपस्थित थे।