पटना

मुजफ्फरपुर: भाजपा वंशवाद नहीं राष्ट्रवाद की पार्टी: सुरेश शर्मा


  • जो कार्यकर्ता कार्यक्रम मे नहीं आते मंडल अध्यक्ष उनके घर जायें
  • चार से 14 फरवरी मंडल प्रशिक्षण शिविर और 11 को मनेगा समर्पण दिवस

मुजफ्फरपुर। शहर के रामदयालु स्मृति सभागार में भाजपा गरीबनाथ नगर मंडल की कार्यसमिति बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुये पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओ ने विपरित परिस्थिति मे पार्टी को सींचा है जिसे हमें और मजबूत करना है समाज को जोड़कर चलना है। भाजपा व्यक्तिवाद, जातिवाद और वंशवाद की पार्टी नहीं है भाजपा राष्ट्रवाद की पार्टी है। कहा कि हम सबो के अंदर ज्वाला है हमे यह तय करना है कि उसे भारत के विकास मे लगायें कि विनाश में।

चुनाव पार्टी लड़ती है कोई व्यक्ति नही लडता है इसलिए जीत और हार पार्टी की होती है हम आज से इतने सक्रिय हो जायें की पार्टी की जीत हो चाहे कोई व्यक्ति चुनाव लड़े। कोई कार्यकर्ता अगर कार्यक्रम मे नही आता है तो मंडल अध्यक्ष उनके घर पर जायें और यदि किसी कार्यकर्ता को कार्यक्रम की जानकारी नही मिलती है तो वो मंडल अध्यक्ष के घर पहुंचे।

मेयर डिप्टीमेयर का चुनाव वार्ड पार्षद के तर्ज पर सीधे तौर पर होगा सरकार इसकी योजना बना रही है। मुजफ्फरपुर बढे हुये 76 वार्ड के साथ ग्रेटर मुजफ्फरपुर बनेगा। स्मार्ट सिटी का काम जल्द से जल्द हो जितनी भी सङको का और योजनाओं का शिलान्यास मैने किया है वो उसकी कार्य प्रगति पर है।

बैठक लेने आये परितोष सिंह ने मंडल का वृत्त लिया और आगामी कार्यक्रमो को बतलाया जो इस प्रकार से है- 31 जनवरी को मन की बात बूथो पर सुनना, 4 फरवरी से 14 फरवरी तक दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर,11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप मनाना है और विशेष रूप से 27 फरवरी तक चलने वाले राममंदिर निर्माण धनसंग्रह अभियान मे भागीदारी है।

बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण मोनी एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री पंकज प्रकाश ने किया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष सुनिता सहनी, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, भाजपा नेता भोला चौधरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान आनंद किशोर चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, अनुमान कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार ढालू, मंत्री नजफ हुसैन, सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहें।