Latest News उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय लखनऊ

मुलायम सिंह के करीबी नेता लोकसभा चुनाव – 2024 जीतने में करेंगे भाजपा की मदद,


नोएडा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुद को और मजबूत करने में जुट गई है। खासकर लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जरों के कद्दावर नेता नरेंद्र भाटी को विधान परिषद भेजकर जातीय समीकरण को साधने का प्रयास किया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जरों की बहुलता है। ऐसे में नरेंद्र सिंह भाटी के बहाने लोकसभा चुनाव 2024 में गुर्जर वोट बैंक का लाभ लेने की तैयारी में है। 

कभी मुलायम सिंह यादव के करीबी थे नरेंद्र सिंह भाटी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज गुर्जर नेताओं में शुमार नरेंद्र सिंह भाटी को वर्ष 2017 तक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता था, लेकिन अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी की कमान संभालने के साथ ही दूरी बनती गई। बताया जाता है कि निजी तौर पर नरेंद्र सिंह भाटी के मुलायम सिंह यादव से मधुर रिश्ते हैं, लेकिन कुछ महीने पहले भाजपा में शामिल होने के साथ राजनीतिक तौर पर दूरी बढ़ गई है। अब स्थिति यह बन गई है कि जिन दिग्गज गुर्जर नेता नरेंद्र सिंह भाटी से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दूरी बनाई, वही नेता पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुर्जर समाज में अच्छा खासा दखल रखते हैं और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में बड़ा दांव साबित होने जा रहे हैं।