Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

मेरठ में Love Story का खौफनाक अंत गर्भवती प्रेमिका दे रही थी दुष्कर्म में फंसाने की धमकी कर दी हत्या


सरधना, । उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गर्भवती प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। थाना सरधना क्षेत्र के नबावाबाद में 3 जुलाई को सुबह खेत में रामबीरी पुत्री चंदर की लाश मिली थी। लाश का पोस्टमार्टम कराने के बाद पता चला था कि वह गर्भवती थी। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी और अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को जेल भेज दिया है।

खिर्वा गांव में तीन दिन पहले महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपितों को जेल भेज दिया। मुख्य आरोपित आदेश ने बताया कि गर्भवती होने पर महिला शादी की जिद कर रही थी। शादी नहीं करने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसलिए साथियों के साथ मिलकर हत्या की। प्रेमिका के गर्भवती हो जाने के बाद से ही दोनों के बीच में अनबन रहने लगी थी। उसके दबाव बनाने पर प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

शादी का दबाव बना रही थी महिला

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि मृतक महिला का पड़ौसी गांव खिर्वा जलालपुर निवासी आदेश से प्रेम प्रसंग था, जिसके चलते महिला गर्भवती हो गई थी। आरोपित आदेश ने पुलिस को बताया कि गर्भवती होने के बाद से ही वह शादी करने का दबाव बना रही थी। शादी से मना करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी।

जंगल में बुलाकर की हत्या

महिला की धमकी के बाद रविवार रात आदेश ने महिला को फोन कर जंगल में बुलाया। इस दौरान चार साथी भी उसके साथ थे। आरोपित आदेश महिला को बाइक से ईंख के खेत में ले गया। आरोपित ने ईंट से महिला के सिर पर वार कर हत्या कर दी। आदेश के साथ घटना में शामिल साथी आर्यन, संदीप, दीपक व रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पहले हो चुका था गर्भपात

आदेश ने बताया कि चार माह पूर्व भी महिला गर्भवती हो गई थी। उस समय भी महिला ने शादी का दबाव बनाया था। तब मेडिकल स्टोर से मेडिसिन लेकर गर्भपात करा दिया था। अब एक बार फिर से गर्भवती होने पर वह शादी का दबाव बना रही थी।