Latest News अन्तर्राष्ट्रीय नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मेहुल चोकसी के केस में डोमिनिका कोर्ट में आज होगी सुनवाई, भारत पेश करेगा सबूत


  • पीएनबी बैंक घोटाले के वंचित भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी के मामले में आज डोमिनिका कोर्ट में सुनवाई होनी है। डोमिनिका की कोर्ट तय कि मेहुल के भारत भेजना है या नहीं? आरोपी मेहुल चोकसी इन दिनों डोमिनिका की गिरफ्त में है और उसको लेकर मामला स्थानीय कोर्ट में है। ये सुनवाई भारतीय समयानुसार शाम करीब 6.30 बजे शुरू होगी।

डोमिनिका हाउस ऑफ असेंबली में विपक्ष के नेता लेनोक्स लिंटन ने कहा, भारत से कुछ अधिकारी पिछले हफ्ते के शुक्रवार को बिजनेस जेट के जरिए डोमिनिका पहुंचे और कल कुछ और अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारी आज कोर्ट में इस मामले में मदद करेंगे।

लेनोक्स लिंटन ने कहा, मुझे लगता है कि यह एंटीगुआ के पीएम थे जिन्होंने कहा था कि ये भारतीय अधिकारी (भारत के 8 अधिकारियों की कुल टीम) जो हाल के दिनों में आए हैं, वे यहां सरकारी टीम को पेश करेंगे या सबूत देंगे कि चोकसी न्याय से भगोड़ा है।

लिंटन का दावा चोकसी के डोमिनिका आने को लेकर PM रूजवेल्ट स्केरिट को थी पूरी जानकारी

वहीं लेनोक्स लिंटन का दावा है कि चोकसी के डोमिनिका आने को लेकर प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट की सरकार को पूरी जानकारी थी। जबकि अब सरकार ऐसा दिखावा कर रही है, जैसे उसे कुछ पता ही नहीं था। लिंटन ने कहा कि मेहुल चोकसी की डोमिनिका में मौजूदगी कई गंभीर सवाल खड़े करती है और सरकार को उनका जवाब देना चाहिए।

भारत आज पेश करेगा कई पुख्ता सबूत

आज होने वाली सुनवाई में भारत मेहुल चोकसी को लेकर कई पुख्ता सबूत कोर्ट में पेश करेगा। चोकसी के भगोड़े होने की पुष्टि के लिए भारत सरकार ने दस्तावेज भेजे हैं। ये कागजात संभवत: आज (2 जून) को होने वाली कोर्ट की सुनवाई के लिए हैं। डोमिनिका की अदालत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर फिलहाल रोक लगा रखी है।