News TOP STORIES उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

मैनपुरी से डिंपल यादव लड़ेंगी लोकसभा उप चुनाव, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार


लखनऊ।: समाजवादी पार्टी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली मैनपुरी सीट से पूर्व सांसद डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। मैनपुरी में लोकसभा का उप चुनाव पांच दिसंबर को होना है।

मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव पार्टी प्रत्याशी होंगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव 2019 में कन्नौज लोकसभा चुनाव में हार गई थीं, जबकि वह फिरोजाबाद से सांसद थीं।

jagran

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद होने से रिक्त हुई खतौली विधानसभा सीट के उपचुनाव की अधिसूचना गुरुवार को जारी हो गई। दोनों ही सीटों पर 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। पांच दिसंबर को मतदान होगा व आठ दिसंबर को मतगणना होगी।