Latest News पंजाब

मोगा सड़क हादसे में 3 कांग्रेसियों की मौत,


  • पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर में 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई, वहीं हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतक कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि एक बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी। मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी मिनी बस में सवार जो लोग घायल हुए, वे यहां कांग्रेस पार्टी के एक समारोह में शामिल होने आए थे।