Latest प्रयागराज

मौनी अमावस्या पर संगम में प्रियंका गांधी ने लगाई डुबकी, आनंद भवन का भी किया दौरा


प्रयागराजः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो साल बाद प्रयागराज पहुंचीं। आनंद भवन में पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन किया। प्रयागराज में आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों से मुलाकात कीं।

प्रियंका गांधी आनंद भवन में संगम विसर्जन से पूर्व रखी गई पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की अस्थियों के स्थल पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कीं। उप्र कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर संगम में डुबकी लगाई।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी निजी दौरे पर बृहस्पतिवार को पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचीं। प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे भी हैं। पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। कांग्रेस नेता अभय अवस्थी ने बताया कि प्रियंका स्वराज भवन से नैनी के अरैल घाट गई जहां वह गंगा में स्नान कीं।

उन्होंने बताया कि गंगा स्नान के बाद कांग्रेस महासचिव मनकामेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान की, जहां वह द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगी। अवस्थी ने बताया कि प्रियंका के साथ उनके दोनों बच्चे भी यहां आए हैं।

आनंद भवन नेहरू परिवार का पूर्व में निवास स्थान था, अब वह एक संग्राहलय के रूप में बदल चुका है। प्रियंका गांधी बुधवार को सहारनपुर में थीं, जहां उन्होंने किसान सभा को संबोधित किया था।

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को पांच घंटे प्रयागराज में गुजारेंगी। प्रयागराज में वह आनंद भवन व मनकामेश्वर मंदिर भी गईं। इसके साथ ही संगम स्नान व मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव के पूजन व आरती में भी शामिल हो सकती हैं।

दोपहर एक से तीन बजे तक प्रियंका को संगम क्षेत्र में रहीं। इस दौरान वो मनकामेश्वर मंदिर परिसर में दोपहर एक बजे द्वारकाशारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मुलकात की। मंदिर परिसर में भगवान का पूजन, आरती व भंडारा होगा। इसमें भी वो शामिल हो सकती हैं। प्रियंका दोपहर का भोजन यहीं पर करेंगी। शाम तीन बजे बमरौली एयरपोर्ट से वापसी करेंगी। एडीएम सिटी एके कनौजिया ने प्रियंका के प्रयागराज आने की पुष्टि की है।