पटना

मौसम अलर्ट: बिहार में 6 मई तक आंधी-पानी व आकाशीय बिजली गिरने के आसार


पाटना। बिहार मे कड़ी धूप से राहत मिलने वाली है। बिहार के लगभग सभी जिलों में 6 मई तक आंधी पानी, मेघ गरज के साथ बज्रपात के आसार हैं। आंधी 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आने की आशंका है। तराई वाले क्षेत्र और पूर्वी बिहार में अगले 24 ये 48 घंटे में तीव्रता वाली बारिश का पूर्वानुमान किया गया है। शेष भागों में भी गरज के साथ बारिश की स्थिति रहेगी।

उत्तर पूर्व बिहार में तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। मौसमविदों के अनुसार मौसम में बदलाव की वजह बिहार में कालवैशाखी की वजह से उठने वाले तूफान हैं। ये बादल गहरे, लंबे और संवहनीय होते हैं तो पश्चिम से पूर्व की ओर गरज के साथ बरसते हुए आगे की ओर बढ़ते हैं।

सूबे में मल्टी वेदर सिस्टम भी सक्रिय हो गया है जिनमें चक्रवातीय दबाव, पश्चिमी विक्षोभ, दक्षिण पश्चिम से ओर आने वाली हवा और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा एक साथ प्रभावी हैं। चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र लगातार बदल रहा है।