Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

म्यांमार के 15 हजार से अधिक लोग भारतीय सीमा में घुसे,


  1. नई दिल्ली, । भारत सरकार के अधिकारियों के अनुसार म्यांमार में लोकतांत्रिक सरकार को हटाकर सेना के तख्तापलट करने के बाद से भारत में शरण लेने के लिए करीब 15 हजार से अधिक लोग भारतीय सीमा के अंदर घुस चुके हैं।

म्यांमार में हिंसा के चलते 15 हजार से अधिक लोग भारतीय सीमा में घुसे

मिजोरम के राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एच. रम्मावी ने मंगलवार को बताया कि अप्रैल तक कुछ सांसदों समेत म्यांमार से करीब 1800 लोग भारतीय सीमाओं के अंदर आ गए थे, लेकिन वहां हिंसा जारी होने के बाद से हाल के दिनों में 15,400 से अधिक लोग भारतीय सीमा में घुसपैठ कर गए हैं। उन्होंने बताया कि यह तादाद दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। म्यांमार के बहुत से लोग अपने रिश्तेदारों के घरों में चले गए हैं। इसलिए उनके नंबर ट्रैस करने में भी दिक्कत हो रही है।

मिजोरम और म्यांमार में आपसी रिश्तेदारी बहुत अरसे से है

ध्यान रहे कि मिजोरम और म्यांमार के कुछ हिस्सों में रहने वाले समुदायों में आपसी रिश्तेदारी बहुत अरसे से है। म्यांमार से भाग कर आए करीब छह हजार लोग तो मिजोरम की राजधानी एजल में हैं।

म्यामांर की सेना ने तख्तापलट के बाद से 800 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी

इस बीच, म्यामांर की सेना ने तख्तापलट के बाद से 800 से अधिक आजादी के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी है। एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद भारत के पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में पर्वतीय सीमा पर लोगों की आवाजाही जारी रहती है।