News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

यूक्रेन और रूस की जंग के बीच फ्रांस में हो रहे राष्ट्रपति चुनाव,


पुडुचेरी, । यूक्रेन और रूस के बीच जारी भीषण जंग के बीच फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं। रविवार को इस चुनाव का पहला था। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में रह रहे फ्रांस के नागरिकों ने भी अपने मुल्‍क के राष्ट्रपति का चयन करने के लिए इस चुनाव (Presidential elections in France) में हिस्‍सा लिया। इन नागरिकों ने रविवार को मतदान किया। यूक्रेन संकट के बीच हो रहे इन चुनावों के नतीजों पर दुनिया की नजरें लगी हैं।

दरअसल फ्रांस विभिन्‍न देशों में मौजूद अपने महावाणिज्य दूतावासों में पंजीकृत मतदाताओं को वोटिंग का अधिकार देता है। इस कानून के तहत महावाणिज्य दूतावास की मतदाता सूची में दर्ज फ्रांसीसी नागरिक उस देश में मतदान करते हैं जहां वे रह रहे हैं। चूंकि पुडुचेरी पहले एक फ्रांसीसी उपनिवेश था। इस वजह से यहां रहने वाले फ्रांसीसी नागरिकों को वोटिंग का यह अधिकार मिला।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रह रहे 4,564 फ्रांसीसी नागरिकों ने पहले चरण के चुनाव में वोट डाला। पुडुचेरी क्षेत्र में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास के परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। कराईकल और चेन्नई में भी एक एक पोलिंग बूथ थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। यह शाम सात बजे खत्‍म होगा।