Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

यूक्रेन और रूस सैन्य संघर्ष के बीच पुतिन ने जताई समाधान की उम्मीद,


मास्को, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने एक बयान में कहा है कि मास्को को अभी भी यूक्रेन के साथ शांतिपूर्ण समाधान की उम्मीद है, हालांकि लड़ाई जारी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ मंगलवार को क्रेमलिन में बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि रूसी और यूक्रेनी वार्ताकारों के बीच पिछले महीने इस्तांबुल, तुर्की में वार्ता काफी हद तक सफल थी। हालांकि बाद में यूक्रेन ने इस्तांबुल में हुए कुछ अस्थायी समझौतों को लेकर अपना रुख बदल लिया।

 

पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि यूक्रेनी वार्ताकारों ने क्रीमिया की स्थिति और पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी क्षेत्रों के मुद्दे पर अपना पर पक्ष साफ नहीं किया। उन्होंने इसे दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच चर्चा के लिए छोड़ दिया। पुतिन ने आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन के रुख में बदलाव से भविष्य में होने वाली बातचीत अब मुश्किल हो गई है।