Latest News करियर राष्ट्रीय

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा फॉर्म में करना है करेक्शन तो 28 फरवरी तक है मौका


 UPSC Civil Services Exam 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा फॉर्म भरने में अगर कोई गलती है तो उम्मीदवारों के पास एक अहम मौका है। अभ्यर्थी इस परीक्षा फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास इसके लिए 28 फरवरी, 2023 तक का मौका है। संघ लोक सेवा आयोग आज, 22 फरवरी, 2023 इस परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर देगा। इसके बाद अभ्यर्थी यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

इस संबंध में जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन फॉर्म में संशोधन करने की विंडो खुलने 7 दिनों के लिए खोली जा रही है। उम्मीदवार, 22 फरवरी, 2023 से 28 फरवरी, 2023 तक अपने सिविल सेवा परीक्षा फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। वहीं इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी, 2023 से शुरू हुए थे और हाल ही में समाप्त हुए हैं।

28 फरवरी को होगी परीक्षा 

UPSC CSE प्रीलिम्स 2023 परीक्षा का आयोजन 28 मई, 2023 को होगा। वहीं इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1105 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती से संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

UPSC Civil Services Exam 2023: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा फॉर्म में सुधार करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। अब उनके होमपेज पर, UPSC CSE परीक्षा 2023 आवेदन पत्र सुधार लिंक पर टैप करें। अब आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें और फिर सबमिट पर क्लिक करें। अब आवेदन पत्र में आवश्यक परिवर्तन करें। इसके बाद भविष्य के संदर्भों के लिए किए गए सभी परिवर्तनों को देखें और फिर उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में- प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण में आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित अन्य सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।