Latest News आगरा उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले AAP ने आगरा में निकाली तिरंगा यात्रा, सिसोदिया भी शामिल


  • नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को मनाने लिए अयोध्या, लखनऊ और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसी कड़ी में आप ने आज आगरा में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इसमें संजय सिंह के साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अयोध्या में या राम मंदिर में कुछ देर रुकेगी। यात्रा मध्य सितंबर में निकाली जानी है।

 

इन यात्राओं में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल होंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है और इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति के खिलाफ एकजुट करना है। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आप ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लडऩे की घोषणा की है।

 

संजय सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘AAP से डरी भाजपा’ ये अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है की आदित्यनाथ जी के राज में आप तिरंगा यात्रा नही निकाल सकते। भाजपा को हज़ारों की भीड़ एकत्रित करने और ‘जनआशीर्वाद यात्रा’ निकालने की अनुमति है लेकिन @msisodia को तिरंगा यात्रा की अनुमति नही। ‘यात्रा तो निकलेगी और ज़रूर निकलेगी’