रांची

रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन का समय बदला


रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन का समय बदला
रांची रेल मंडल से वर्तमान में परिचालित ट्रेन 08687/ 08688 रांची-लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन के समय में 18 नवंबर से परिवर्तन किया गया है। इसके तहत 18 नवंबर से ट्रेन संख्या 08687 रांची – लोहरदगा मेमू ट्रेन रांची प्रस्थान 04:30 बजे, अरगोड़ा आगमन 4:33 बजे प्रस्थान 4:34 बजे, पिस्का आगमन 04:49 बजे प्रस्थान 4:50 बजे, ईटकी आगमन 4:59 बजे प्रस्थान 5:00 बजे, टांगरबंसली आगमन 5:07 बजे प्रस्थान 5:08 बजे, नरकोपी आगमन 5:17 बजे प्रस्थान 5:18 बजे, नगजुआ आगमन 5:27 बजे प्रस्थान 5:28 बजे, अकाशी आगमन 5:35 बजे प्रस्थान 5:36 बजे, ईरगांव आगमन 5:42 बजे प्रस्थान 5:43 बजे एवं लोहरदगा आगमन छह बजे होगा। वहीं, 18 नवंबर से ट्रेन संख्या 08688 लोहरदगा – रांची मेमू ट्रेन का लोहरदगा से प्रस्थान 6:10 बजे, ईरगांव आगमन 6:17 बजे प्रस्थान 6:18 बजे, अकाशी आगमन 6:24 बजे प्रस्थान 6:25 बजे, नगजुआ आगमन 6:32 बजे प्रस्थान 6:33 बजे, नरकोपी आगमन 6:42 बजे प्रस्थान 6:43 बजे, टांगरबंसली आगमन 6:52 बजे प्रस्थान 6:53 बजे, ईटकी आगमन सात बजे प्रस्थान 7:01 बजे, पिस्का आगमन 7:09 बजे प्रस्थान 7:10 बजे, अरगोड़ा आगमन 7:25 बजे प्रस्थान 7:26 बजे एवं रांची आगमन 7:40 बजे होगा।